देश

Meerut Horror: पिछले साल कुछ लोगों ने की थी पिटाई, यूरिन पिलाते हुए बनाया था VIDEO; आज संदिग्ध परिस्थितियों में हुई पीड़ित की हत्या

मेरठ के गंगानगर इलाके में एक 23 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई, जो पिछले साल कुछ लोगों द्वारा दुर्व्यवहार का शिकार हुआ था. वहीं, पुलिस का कहना है कि उसकी मौत और उस घटना के बीच कोई संबंध नहीं है.

Meerut Horror: पिछले साल कुछ लोगों ने की थी पिटाई, यूरिन पिलाते हुए बनाया था VIDEO; आज संदिग्ध परिस्थितियों में हुई पीड़ित की हत्या
Credit-(Twitter-X)

Meerut Horror: मेरठ के गंगानगर इलाके में एक 23 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई, जो पिछले साल कुछ लोगों द्वारा दुर्व्यवहार का शिकार हुआ था. वहीं, पुलिस का कहना है कि उसकी मौत और उस घटना के बीच कोई संबंध नहीं है. पुलिस के अनुसार, ऋतिक अपने दोस्त युवराज के साथ गढ़ रोड स्थित एक होटल में गया था. वहां दो अन्य दोस्त भी उनके साथ जुड़ गए. सभी ने मिलकर होटल के कमरे में शराब का सेवन किया. रात करीब 1:30 बजे ऋतिक की तबीयत बिगड़ गई.

इसके बाद दोस्तों ने उसे पहले अजय अस्पताल पहुंचाया. लेकिन हालत गंभीर होने के चलते मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

ये भी पढें: VIDEO: मेरठ के एक ब्यूटी पार्लर में 300 रूपए के लिए हुई जमकर मारपीट, दोनों तरफ से चले घूसे, वीडियो वायरल

पिछले साल का मामला

दरअसल, 13 नवंबर 2023 को मेरठ के जागृति विहार इलाके से सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था, जिसमें रितिक को कुछ लोगों द्वारा पीटा जा रहा था और उस पर पेशाब किया जा रहा था. बाद में ऋतिक के पिता की शिकायत पर मेडिकल थाना में IPC की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.

परिवार ने नहीं दर्ज कराई शिकायत

भवापुर थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि ऋतिक के परिवार ने अब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है. उसके पिता ने भी पिछले साल हुई घटना और उसकी मौत के बीच किसी संबंध से इनकार किया है. पुलिस होटल के CCTV फुटेज की जांच कर रही है. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 26, 2024 06:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).