देश

MCD Mayor Election: दिल्ली को आज मिल सकता है नया मेयर, चुनाव के बीच AAP-BJP के बीच फिर घमासान के आसार

दिल्ली एमसीडी में मेयर चुनाव को लेकर डेढ़ महीने से आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच तकरार जारी थी. 24 जनवरी को मेयर चुनाव का दिन आ गया है. खास बात यह है कि 10 साल बाद दिल्ली को महिला मेयर मिलेगी.

MCD Mayor Election: दिल्ली को आज मिल सकता है नया मेयर, चुनाव के बीच AAP-BJP के बीच फिर घमासान के आसार
Delhi Mayor Election (Photo Credit : ANI)

नई दिल्ली: एमसीडी में मेयर चुनाव को लेकर डेढ़ महीने से आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच तकरार जारी थी. 24 जनवरी को मेयर चुनाव का दिन आ गया है. खास बात यह है कि 10 साल बाद दिल्ली को महिला मेयर मिलेगी. दिल्ली में 24 जनवरी को MCD के लिए मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के 6 सदस्यों का चुनाव होना है. विवादों में चल रहे इस चुनाव पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं. दरअसल इससे पहले 6 जनवरी को मेयर का चुनाव होना था लेकिन इस दौरान हुए भारी हंगामे और तोड़फोड़ के चलते चुनाव भी नहीं हो पाया और पार्षद शपथ भी नहीं ले पाए. Delhi: दिल्ली के लोगों का जीवन स्तर बेहतर करने के लिए काम कर रहा हूं- उपराज्यपाल वी के सक्सेना. 

गौरतलब है कि कि एमसीडी मेयर, डिप्टी मेयर स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव 6 जनवरी सिविक सेंटर में था. लेकिन उस दिन एमसीडी सदन में जैसे ही उपराज्यपाल द्वारा घोषित पीठासीन अधिकारी बीजेपी की सत्य शर्मा ने शपथ ग्रहण की और उप राज्यपाल द्वारा मनोनीत 10 पार्षदों के शपथ ग्रहण का सिलसिला शुरू हुआ, वैसे ही आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से नारे लगने लगे.

इसके बाद बीजेपी के पार्षदों की ओर से भी नारे लगने लगे और देखते ही देखते यह नारेबाजी हंगामा और मारपीट में तब्दील हो गई. उस वक्त एमसीडी सदन को स्थगित कर दिया गया था. आज 24 जनवरी को एमसीडी के मेयर ,डिप्टी मेयर ,और स्टैंडिंग कमेटी के छह सदस्यों का चुनाव है.

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के सदन की बैठक मंगलवार को फिर से शुरू होनी है, उससे पहले पीठासीन अधिकारी सत्या शर्मा ने कहा कि पिछली बैठक में आम आदमी पार्टी (आप) के कड़े विरोध के बावजूद उपराज्यपाल द्वारा नियुक्त ‘एल्डरमेन’ पहले शपथ लेंगे.

आज सबसे पहले नव निर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाई जाएगी. उसके बाद एल्डरमैन को शपथ दिलाई जाएगी फिर मेयर का चुनाव होगा. उसके बाद डिप्टी मेयर व स्टैंडिंग कमेटी के 6 सदस्यों का चुनाव होगा.

गौरतलब है कि जनवरी 2012 में दिल्ली नगर निगम 3 हिस्सों में बटा हुआ था. एनडीएमसी, एसडीएमसी, ईडीएमसी तीन नगर निगम था. तीनों के अपना मेयर होता था. लेकिन अब तीनों एमसीडी को मिलाकर एक नगर निगम में तब्दील कर दिया गया है. और दिल्ली नगर निगम ने अपने पुराने वजूद को प्राप्त कर लिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2023 10:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).