देश

UP Shocker: मस्जिद में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में मौलवी गिरफ्तार

पिता को अपनी आपबीती सुनाई.पीड़िता के पिता की शिकायत पर मौलवी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार) और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

UP Shocker: मस्जिद में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में मौलवी गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में पुलिस ने एक मस्जिद में 15 वर्षीय नाबालिग युवती के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में एक मौलवी को गिरफ्तार किया है. घटना कुछ दिन पहले की है जब नाबालिग युवती धार्मिक शिक्षा के लिए अमरोहा की मस्जिद में गई थी. यह भी पढ़ें: दिवंगत मुलायम सिंह की अस्थियां आज हरिद्वार में की जाएंगी विसर्जित

उसने हाल ही में अपने पिता को अपनी आपबीती सुनाई.पीड़िता के पिता की शिकायत पर मौलवी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार) और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

इंस्पेक्टर पी.के. चौहान ने कहा, "आरोपी मौलवी की पहचान अब्दुल कादिर के रूप में हुई है, जिसे जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा और सोमवार को जेल भेज दिया जाएगा."

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2022 11:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).