PM Modi Birthday: शाहरुख खान, अक्षय कुमार समेत कई फिल्म हस्तियों ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की दी बधाई
अभिनेता शाहरुख खान और अक्षय कुमार समेत फिल्म जगत से जुड़े कई लोगों ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन की बधाई दी.
मुंबई, 17 सितंबर अभिनेता शाहरुख खान और अक्षय कुमार समेत फिल्म जगत से जुड़े कई लोगों ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन की बधाई दी,
शाहरुख खान ने मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह "हमारे देश और उसके लोगों के कल्याण के लिए समर्पण" के साथ काम करते हैं. शाहरुख ने ट्वीट किया, "मैं कामना करता हूं कि आपको अपने सभी लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए शक्ति और बेहतर स्वास्थ्य मिले. एक दिन की छुट्टी लीजिए और अपने जन्मदिन का आनंद लीजिए, जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी." यह भी पढ़ें: जब शाहरुख खान ने पीएम मोदी से कहा- एक दिन की छुट्टी लेकर अपने जन्मदिन का आनंद उठाइए सर
अक्षय कुमार ने टि्वटर पर मोदी के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "आपकी दृष्टि, आपकी गर्मजोशी और काम करने की आपकी क्षमता. आपकी कुछ चीजें जो मुझे बहुत प्रेरणादायक लगती हैं. जन्मदिन मुबारक हो नरेंद्र मोदी जी। आपके स्वास्थ्य, खुशहाली और आगामी वर्ष के लिए शुभकामनाएं."
दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर ने भी मोदी के साथ अपनी तस्वीरें साझा कीं और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक स्तर पर जिस तरह से भारत की साख को बढ़ाया है जिसकी लोगों ने कभी कल्पना भी नहीं की थी. अनिल कपूर ने लिखा, “अच्छे दिनों के अग्रदूत, हमारे गौरवशाली राष्ट्र के नेता। आप दीर्घायु हों और स्वस्थ रहें!”
मलयालम फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता मोहनलाल ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्वीट किया,“हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और ढेर सारा प्यार। आपका आगामी वर्ष बेहतर स्वास्थ्य, खुशियों और अधिक सफलताओं से भरा रहे."
अभिनेत्री आलिया भट्ट, अभिनेता अजय देवगन, अभिषेक बच्चन, सुनील शेट्टी, सनी देओल और संगीतकार शंकर महादेवन ने भी मोदी को जन्मदिन की बधाई दी.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2022 07:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

