बिहार के पूर्णिया में आरजेडी के नेता मनोज कुमार झा ने पीएम पर तंज कसते हुए कहा की,' पीएम मोदी महंगाई और रोजगार पर बात करें, ऐसी बात न करें, जिससे देश का दिल टूटता है. झा ने कहा की यह लड़ाई इंडिया और एनडीए के बीच में है. झा का कहना है की, ' तेजस्वी नौकरी पर बात करते है, पीएम मछली , मटन की बात करते है . अगर देश के प्रधानमंत्री ही गरिमाविहीन भाषा का इस्तेमाल करने लगे , तो इस चुनाव का मतलब क्या है ? आज आप बिहार के किसी भी बच्चे से पूछिए, नौकरी मतलब , तो वो कहेंगे तेजस्वी, यह डेडिकेशन से हासिल हुआ है. झा ने आगे कहा की , ' तीसरे चरण के मतदान के समय पीएम रोजगार और महंगाई पर बात करें, ऐसी बातें न करें , जिससे देश का दिल टूटता हो. यह भी पढ़े :Delhi -सीएम केजरीवाल के समर्थन में हाथों में पोस्टर लेकर सड़क पर प्रदर्शन कर रहे है डॉक्टर्स – Video
देखें वीडियो :
#WATCH पूर्णिया, बिहार: राजद नेता मनोज कुमार झा ने कहा, "...लड़ाई तो सीधे INDIA(गठबंधन) और NDA के बीच में है...आज बिहार में कोने-कोने में अगर आप बच्चों से पूछेंगे कि नौकरी मतलब तो वो बोलेंगे तेजस्वी यादव। यह हासिल कैसे हुआ है, यह समर्पण से हासिल हुआ है। उनको अपनी जिम्मेदारी पता… pic.twitter.com/R41HRlO6Dk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 24, 2024













QuickLY