Manipur Bank Robbery: मणिपुर में हथियारबंद लोगों ने एसबीआई की शाखा से 20 लाख रुपये चुराए
सशस्त्र हमलावरों के एक समूह ने गुरुवार को मणिपुर के चुराचांदपुर जिले के सालबुंग में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की एक शाखा से 20 लाख रुपये लूट लिए. यह जानकारी अधिकारियों ने दी.
इंफाल, 3 मई : सशस्त्र हमलावरों के एक समूह ने गुरुवार को मणिपुर के चुराचांदपुर जिले के सालबुंग में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की एक शाखा से 20 लाख रुपये लूट लिए. यह जानकारी अधिकारियों ने दी.
इंफाल में पुलिस अधिकारियों ने प्रारंभिक रिपोर्टों का हवाला देते हुए कहा कि चार हथियारबंद लोगों ने लगभग 20 लाख रुपये नकद लूट लिए, जिनकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. यह भी पढ़ें : विद्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में जांच तेज, दिल्ली पुलिस ने सीबीआई से मांगी मदद
पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि नकाब और हेलमेट पहने हथियारबंद लोग डकैती के बाद तेजी से इलाके से चले गए. वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में सुरक्षा बल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और लुटेरों को पकड़ने के लिए तलाशी शुरू की गई.
संबंधित खबरें
SBI Share Price Surges: एसबीआई तीसरी तिमाही नतीजे , रिकॉर्ड ₹21,028 करोड़ का मुनाफा, शेयर में 6% की जबरदस्त तेजी
Vinay Tonse in Yes Bank: विनय टोंसे की यस बैंक में एंट्री, बोर्ड में मिली बड़ी जगह
SBI Share Price Today: शेयर बाजार खुलते ही एसबीआई में दिखी तेजी, ₹1,040 के स्तर को छूने की कोशिश
Kolhapur: चलती बस का पीछे कर उसे रोका, फिर चाकू का डर दिखाकर की लूटपाट, 1.22 करोड़ की डकैती, कोल्हापुर से मुंबई आ रही गाड़ी में वारदात
\