मणिपुर में मादक पदार्थ बनाने वाली एक प्रयोगशाला का भंडाफोड़, तीन लोग गिरफ्तार
मणिपुर के थौबल जिले में मादक पदार्थ बनाने वाली एक प्रयोगशाला का भंडाफोड़ कर पुलिस ने मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
इम्फाल, 8 मार्च: मणिपुर के थौबल जिले में मादक पदार्थ बनाने वाली एक प्रयोगशाला का भंडाफोड़ कर पुलिस ने मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.
पुलिस अधीक्षक सारंगथे इबोम्चा सिंह ने बताया कि लिलौंग नुनगई खुन्नो ममांग इलाके में रविवार को छापेमारी के दौरान करोड़ों रुपये के मादक पदार्थ जब्त किए गए. यह भी पढ़े: महाराष्ट्र : चोर होने के शक में व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, चार गिरफ्तार
अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और गिरोह में शामिल अन्य चार लोगों की तलाश जारी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 08, 2021 03:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

