नोएडा: व्यक्ति ने शादी का झांसा देकर युवती से आठ महीने तक किया बलात्कार, पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट
नोएडा के सेक्टर 20 थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती ने एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर करीब आठ महीने तक बलात्कार करने का आरोप लगाया है. थाना प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार को बताया कि सेक्टर 15 में रहने वाली एक युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है.
नोएडा : नोएडा (Noida) के सेक्टर 20 थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती ने एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर करीब आठ महीने तक बलात्कार करने का आरोप लगाया है. थाना प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह चौहान (Rajvir Singh Chauhan) ने बृहस्पतिवार को बताया कि सेक्टर 15 में रहने वाली एक युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है.
उसने रिपोर्ट में कहा है कि सेक्टर 15 में ही रहने वाले शारीक खान से उसकी दोस्ती हुई और धीरे-धीरे दोनों में नजदीकी बढ़ गई. शिकायत के अनुसार, शारीक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ अपने घर पर बलात्कार किया.
उन्होंने बताया कि युवती का आरोप है कि करीब आठ महीने तक आरोपी उसके साथ बलात्कार करता रहा तथा शादी की बात करने पर उसने दहेज में दो लाख रुपये तथा एक मोटरसाइकिल मांगी. उन्होंने बताया कि युवती ने शारीक पर उसका अश्लील वीडियो बना कर उसे ब्लैकमेल करने का आरोप भी लगाया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2019 02:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

