देश

MP Shocker: इंसान की भेष की दरिंदा, पीड़िता जिसे भैया कहकर बुलाती थी, उसी ने 6 साल की मासूम को बनाया अपनी हवस का शिकार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक 6 साल की मासूम बच्ची से रेप का मामला सामने आया है. पड़ोस में रहने वाले पड़ोसी ने बच्ची को चाकलेट का लालच देकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया और घटना के बारे में किसी से नहीं बताने की धमकी भी दी

MP Shocker: इंसान की भेष की दरिंदा, पीड़िता जिसे भैया कहकर बुलाती थी, उसी ने 6 साल की मासूम को बनाया अपनी हवस का शिकार
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: LatestLY)

MP Shocker: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक 6 साल की मासूम बच्ची से रेप का मामला सामने आया है. पड़ोस में रहने वाले पड़ोसी ने बच्ची को चाकलेट का लालच देकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया और घटना के बारे में किसी से नहीं बताने की धमकी भी दी. बच्ची के साथ इस घिनौनी हरकत को लेकर परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. फिलहाल आरोपी वारदात के बाद से ही फरार चल रहा है. आरोपी की की पहचान 20 वर्षीय लालू के रूप में हुई है. वह राजस्थान का रहने वाला है.

जानकारी के अनुसार मासूम बच्ची की माता-पिता ग्वालियर के एक फर्म में काम करते हैं. वह पीड़िता के पड़ोस में रहने वाली महिला की बहन का बेटा है. पड़ोस में रहने के कारण बच्ची उसे पहचानती है, और लालू भैया कहती है. बताया जा रहा है कि गुरुवार को बच्ची की मां काम पर गई थी और मासूम घर के पास अपने दोस्तों के साथ खेल रही थी, तभी लालू उसके घर पहुंचा और उसे चॉकलेट का लालच देकर अपने साथ छत पर चलने की बात कह कर ले गया. जहां उसके साथ दुष्कर्म किया. यह भी पढ़े: MP Shocker: ऑनलाइन दोस्ती कर छात्रा को बुलाया होटल, बंधक बनाकर 3 दिन तक किया रेप

बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है. इस बात का राज गुरुवार की रात तब पता चला. जब बच्ची की मां काम से लौटी तो उन्हें बेटी कुछ सहमी सी लगी, मां को लगा कि शायद बेटी की तबीयत ठीक नहीं है. अगले दिन शुक्रवार को बच्ची ने मां को रोते हुए कहा कि मम्मी लालू भैया गंदे हैं, उन्होंने मुझे छत पर ले जाकर मेरे साथ गंदा काम किया है. बच्ची की बात सुनकर माता-पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई.

फिलहाल पीड़िता के माता-पिता के शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी. फिलहाल आरोपी घटना के बाद से ही फरार चल रहा है. बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के डर से वह पाने गांव राजस्थान भाग गया है. माधवगंज थाना प्रभारी महेश शर्मा की माने पत आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2022 04:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).