देश

MP Shocker: ऑनलाइन दोस्ती कर छात्रा को बुलाया होटल, बंधक बनाकर 3 दिन तक किया रेप

आरोपी ने छात्रा को मिलने के लिए होटल बुलाया, जहां पीड़िता को तीन दिनों क बंधक बनाकर तीन दिनों तक रेप किया. इस आरोपी ने घटना का फोटो और वीडियो बना लिया.

MP Shocker: ऑनलाइन दोस्ती कर छात्रा को बुलाया होटल, बंधक बनाकर 3 दिन तक किया रेप
Representational Image (Photo Credit : PTI)

मध्य प्रदेश : इन्दौर में ऑनलाइन दोस्ती के बाद एक छात्रा के साथ रेप (Rape with Student) का मामला सामने आया है. थाना भंवरकुआ क्षेत्र में आरोपी ने एक मेसेजिंग एप के जरिये पहले की लड़की से दोस्ती की फिर होटल में पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है. Jharkhand: गले में फंदा डालकर 22 साल का युवक शादीशुदा प्रेमिका से कर रहा था यह डिमांड, महिला ने फंदे का छोर कस कर खींचा, हो गई मौत

भंवरकुआं पुलिस ने एक कॉलेज छात्रा को होटल में तीन दिन बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के आरोप में जयपुर के एक छात्र को गिरफ्तार किया है. भंवरकुआ थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया ने बताया कि  युवती ने रेप की शिकायत की, जिसके बाद वैशाली नगर, जयपुर में रहने वाले आरोपी गौरव गुलचारिया के खिलाफ दुष्कर्म और एट्रोसिटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह भंवरकुआं क्षेत्र के होस्टल में रहकर कॉलेज में पढ़ाई कर रही है.  एक मैसेजिंग एप के जरिये आरोपी और छात्रा के बीच दोस्ती हुई. लड़के ने ऑनलाइन 3-4 माह तक सामान्य बातचीत की इसके बाद वह फोन पर अश्लील बातें करने लगा. 11 मार्च को वह इंदौर आया और ओयो होटल में कमरा बुक किया.

आरोपी ने छात्रा को मिलने के लिए होटल बुलाया, जहां पीड़िता को तीन दिनों क बंधक बनाकर तीन दिनों तक रेप किया.  इस आरोपी ने घटना का फोटो और वीडियो बना लिया. तीन बाद जब छात्रा अपने घर पहुंची तो उसक मायूस चेहरा देख परिजनों को शक हुआ. परिजनों ने जब पीड़िता से पुछताछ तो उसने मामले का खुलासा किया. इसके बाद  पिता ने जब आरोपी लड़के से बात की तो वह उन्हें भी धमकाने लगा. यहां क की उसने पिता को बेटी के नग्न फोटो और वीडियो भेज दिए. शिकायत के आधर पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर सलाखों के पीछे कर दिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 03, 2022 12:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).