दरिंदगी! शख्स ने गर्लफ्रेंड के प्राइवेट पार्ट में डाल मिर्च पाउडर, शादीशुदा आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
आरोपी पटेल ने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका को केबल के तार से पीटा और उसके साथ बलात्कार किया. उसने उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्च भी ठूंस दी थी.
सूरत में दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक व्यक्ति पर एक महिला के साथ कथित रूप से बलात्कार करने और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का मामला दर्ज किया गया है. पीड़िता शख्स की प्रेमिका थी. उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा क्योंकि आरोपी ने उसके गुप्तांग में मिर्च पाउडर भर दी थी.
आरोपी की पहचान निकुंज कुमार के रूप में हुई है. आरोपी ने प्रेमिका से यह तथ्य छिपाया कि वह शादीशुदा था और उसकी पत्नी दूसरे गांव में अलग रह रही थी. उसने लड़की के साथ बहला फुसला कर संबंध बनाया, जो कुछ समय तक जारी रहा, हालांकि जब उसे सच्चाई का पता चला तो वहा इसका विरोध करने लगी. Bihar: दुल्हन को नहीं पसंद आया सांवला दूल्हा, जयमाला के समय शादी से किया इनकार, वापस लौटी बारात
जब प्रेमिका को उसकी वैवाहिक स्थिति के बारे में पता चला, तो दंपति में झगड़ा हो गया और पुलिस के अनुसार महिला ने पटेल से दूरी बनाने का फैसला किया. उसके फैसले से नाराज पटेल ने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका को केबल के तार से पीटा और उसके साथ बलात्कार किया. उसने उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्च भी ठूंस दी थी. इसके बाद आरोपी ने उसे धमकी दी कि वह उसकी अंतरंग तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक कर देगा.
गंभीर रूप से घायल होने के कारण पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. इसके बाद मामले की सूचना ओलपाड थाने में पुलिस को दी गई. आरोपी को मंगलवार को पुलिस हिरासत में ले लिया गया और उसके खिलाफ आईपीसी 376 के तहत मामला दर्ज किया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2023 03:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

