देश

पाकिस्तान की तारीफ करने वाले युवक की ससुराल पक्ष ने की जमकर पिटाई, किया पुलिस के हवाले

गुरूवार को चाय की दुकान पर भारत पाकिस्तान के बीच चल रहे रिश्ते पर चर्चा होने लगी. इस दौरान आरोपी युवक भी चाय की दुकान पर बैठा था और चर्चे में युवक पाकिस्तान की तारीफ करने लगा. वहां मौजूद लोगों ने उसे बहुत समझाने की कोशिश की लेकिन वो नहीं माना और पाकिस्तान की तारीफ करता रहा...

पाकिस्तान की तारीफ करने वाले युवक की ससुराल पक्ष ने की जमकर पिटाई, किया पुलिस के हवाले
प्रतीकात्मक फोटो (Photo Credit: PTI)

मिर्जापुर: चाय की दुकान पर भारत पाकिस्तान के बीच चल रहे रिश्ते पर चर्चा होने लगी. इस दौरान आरोपी युवक भी चाय की दुकान पर बैठा था और चर्चे में युवक पाकिस्तान की तारीफ करने लगा. वहां मौजूद लोगों ने उसे बहुत समझाने की कोशिश की लेकिन वो नहीं माना और पाकिस्तान की तारीफ करता रहा. भारत में बैठकर कोई भारतीय नागरिक पड़ोसी दुश्मन देश की तारीफ करे और वो भी पाकिस्तान की, ये सच्चे हिन्दुस्तानी को कैसे बर्दाश्त हो सकती है. जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया.

भारत और पाकिस्तान युद्ध के बीच चर्चे में युवक ने कहा कि लड़ाई के लिए भारत पाकिस्तान में रात के अंधेरे में घुसा जबकि, पाकिस्तान की सेना हमला करने के लिए दिन में ही घुस आई. युवक की इसी बात पर विवाद खड़ा हो गया. लोगों ने उसे बहुत समझाने की कोशिश की लेकिन उसका पाकिस्तान प्रेम कम नहीं हुआ. वो पाकिस्तान के पक्ष में बोलता रहा जिस पर वहां मौजूद लोगों ने गुस्से में उसकी पिटाई कर दी.

यह भी पढ़ें: स्वदेश लौटे IAF के विंग कमांडर अभिनंदन, दो दिन बाद पाकिस्तान से हुई वतन वापसी

माफी मांगने पर पुलिस ने युवक को छोड़ दिया. बताया जा रहा है कि युवक अपने ससुराल आया था. उसके ससुराल से चाय की दूकान पास में थी इसलिए युवक वहां चाय पीने गया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2019 11:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).