Tripura Horror: अगरतला में शख्स ने की तीन साल के बेटे की हत्या, शव को घर के पास दफनाया; बीच-बचाव करने पर पत्नी को पीटा
त्रिपुरा से एक बेहद ही दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक पिता ने अपने साढ़े तीन साल के बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी और उसके शव को कथित तौर पर अपने घर के पास ही दफना दिया.
अगरतला: त्रिपुरा (Tripura) से एक बेहद ही दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक पिता ने अपने साढ़े तीन साल के बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी और उसके शव को कथित तौर पर अपने घर के पास ही दफना दिया. यह दर्दनाक घटना मंगलवार को अगरतला शहर के बाहरी इलाके बलदाखाल में हुई. आरोपी ने रोकने का प्रयास करने पर पत्नी के साथ भी मारपीट की. इंडिया टुडे द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी की पहचान श्यामल दास के रूप में हुई है. Extortion Case: हरियाणा के गुरुग्राम में उद्योगपति को हत्या की धमकी देने और रंगदारी मांगने का मामला, आरोपी गिरफ्तार.
रिपोर्ट में कहा गया है कि आरोपी को बहुत गुस्सा आता था और वह सबसे लड़ता था. आरोपी के पिता ने पुलिस को दिए बयान में कहा, उनका बेटा परिवार के सभी लोगों के साथ गलत व्यवहार करता था. बुजुर्ग व्यक्ति ने बताया, “मेरा पोता और बहू ही मेरे बेटे के गुस्से का शिकार नहीं थे. वह आए दिन हमारे साथ बदसलूकी करता था. आज सुबह मेरी बहू ने मुझे बताया कि मेरे पोते को मार दिया गया है. इसके बाद हमने पुलिस को सूचना दी."
सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को निकलवाया और बाद में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने बताया कि मृतका की मां के बयान के मुताबिक उसने अपने पति को रोकने की कोशिश की थी लेकिन उसने उसके साथ अमानवीय तरीके से मारपीट की. पुलिस ने कहा कि मृतक के सिर पर चोट के गहरे निशान थे जो मौत का कारण हो सकते हैं. आरोपी को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2023 04:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

