हैदराबाद: लड़की का था कई लड़को से संबंध, मां लगाई फटकार तो बेटी ने दी बेहद खौफनाक सजा
कहतें हैं कि बेटा एक बार नालायक निकल सकता है. लेकिन बेटी अपने मां-बाप का हमेशा ख्याल रखती है. मगर इस कलयुग में कुछ ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं. जो मां-बेटी के पवित्र रिश्ते को भी शर्मसार कर रही है. एक ऐसा ही बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां बेटी का कई लड़कों से गलत रिश्ते थे. जब मां को उसकी यह हरकत नागवार गुजरी तो उसने टोका. लेकिन उसके बाद बेटी ने मां को ऐसी खौफनाक सजा दी कि उसे सुनकर हर कोई कांप उठा. सवाल उठने लगा की एक बेटी ही अपनी मां के साथ ऐसा कर सकती है.
कहतें हैं कि बेटा एक बार नालायक निकल सकता है. लेकिन बेटी अपने मां-बाप का हमेशा ख्याल रखती है. मगर इस कलयुग में कुछ ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं. जो मां-बेटी के पवित्र रिश्ते को भी शर्मसार कर रही है. एक ऐसा ही बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां बेटी का कई लड़कों से गलत रिश्ते थे. जब मां को उसकी यह हरकत नागवार गुजरी तो उसने टोका. लेकिन उसके बाद बेटी ने मां को ऐसी खौफनाक सजा दी कि उसे सुनकर हर कोई कांप उठा. सवाल उठने लगा की एक बेटी ही अपनी मां के साथ ऐसा कर सकती है. यही नहीं इस बेटी ने अपनी करतूत का ठीकरा अपने पिता के सिर पर मढ़ दिया था.
मामला हैदराबाद (Hyderabad) स्थित द्वारका कॉलोनी के हयातनगर का है. जहां एक 19 साल की लड़की कीर्ति (Keerthi ) ने अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया. पहले तो उसने अपनी मां की हत्या की और फिर अपने प्रेमी (Boyfriend) के साथ शारीरक रिश्ता कायम किया. शुरुवाती जांच के दौरान पुलिस को यह मामला कुछ संदेह जनक लगा और फिर जैसे ही कड़ाई से पूछताछ की तो लड़की ने अपनी करतूत पुलिस के आगे उगल दी.
19 साल की कीर्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी मां कई लड़कों से संबंध बनाने पर ऐतराज जताया करती थी. जो बेटी को रत्ती भर पसंद नहीं था. फिर क्या उसने अपनी मां को रास्ते से हटाने की साजिश अपने प्रेमी और दोस्त के साथ मिलकर रच डाली. मौका मिलते ही उसने अपनी मां का गलाघोंट दिया. मां की मौत के कीर्ति दो दिनों तक बेखौफ अपने प्रेमी के साथ उसी घर में थी. इस दौरान दोनों ने रिश्ते भी बनाए.
कीर्ति 19 साल की है लेकिन उसने ऐसी साजिश रची जो कोई शातिर अपराधी रच सकता है. उसने केस को घुमाने के लिए अपने पिता पर ही आरोप लगा दिए थे. उसने पुलिस को बताया कि पिता और मां में अक्सर झगड़े होते थे. लेकिन जब पुलिस ने जांच शुरू की तो कई हैरान कर देने वाला खुलासा होने लगा. फिलहाल कीर्ति और उसके दो साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 30, 2019 04:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

