देश

भोपाल में शख्स ने खुद को करंट लगाकर की खुदकुशी

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आत्महत्या करने का खौफनाक तरीका सामने आया है. यहां एक युवक ने खुद के हाथ में बिजली का तार फंसा लिया और करंट लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस मामले की जांच में लगी है.

भोपाल में शख्स ने खुद को करंट लगाकर की खुदकुशी
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits ANI)

भोपाल, 28 अगस्त : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आत्महत्या करने का खौफनाक तरीका सामने आया है. यहां एक युवक ने खुद के हाथ में बिजली का तार फंसा लिया और करंट लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस मामले की जांच में लगी है. पुालिस से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को रातीबड़ थाना क्षेत्र की कृष्णा कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाले बीफार्मा का छात्र कुलदीप वर्मा मृत अवस्था में मिला. उसने बीफार्मा के लिए एक कॉलेज में पंजीयन कराया था.

कुलदीप ने शनिवार की शाम को जब अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो उसकी पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया तो उसे कुलदीप मृत अवस्था में मिला और उसके हाथ में बिजली के तार लिपटे देखकर पुलिस जवान दंग रह गए. यह भी पढ़ें : बरेली में कंटेनर-ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर; दो बच्‍चों समेत छह श्रद्धालुओं की मौत

मृतक कुलदीप ने अपने दोनों हाथों में बिजली के छिले हुए तारों को कस कर पकड़ रखा था और उसके बाद खुद को करंट लगाया. शुरूआती जांच में आत्महत्या करने का तरीका खुद को करंट लगाना ही सामने आया है. पुलिस को कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है. उसके मोबाइल की पुलिस जांच कर रही है. कुलदीप राजधानी के पड़ोसी जिले सीहोर के बिलकिसगंज का निवासी था, उसके पिता खेती करते हैं. वह लगभग एक माह पहले ही भोपाल आया था, वह एक मेडिकल स्टोर में भी काम करता था.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2022 04:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).