VIDEO: बिहार के कटिहार में बड़ा रेल हादसा! ट्रैक पर खड़ी पुश ट्रॉली से टकराई अवध असम एक्सप्रेस, ट्रॉलीमैन की मौके पर ही मौत
बिहार के कटिहार जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां दिल्ली से आ रही अवध असम एक्सप्रेस एक पुश ट्रॉली से टकरा गई. इस हादसे में एक रेलकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई.
Katihar Rail Accident 2025: बिहार के कटिहार जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां दिल्ली से आ रही अवध असम एक्सप्रेस एक पुश ट्रॉली से टकरा गई. इस हादसे में एक रेलकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना कटिहार-बरौनी रेलखंड की है. हादसा उस समय हुआ जब पुश ट्रॉली से पटरी की नियमित गश्त की जा रही थी. कटिहार के एडीआरएम मनोज कुमार सिंह ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रॉलीमैन की मौके पर ही जान चली गई.
''चार अन्य घायल रेल कर्मियों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है, लेकिन डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी में है.''
अवध असम एक्सप्रेस से टकराई पुश ट्रॉली
बिहार में एक्सप्रेस ट्रेन और रेलवे ट्रॉली के बीच टक्कर
- बिहार के कटिहार में अवध असम ट्रैन और रेलवे मैटेनेंस ट्राली के बीच टक्कर
- टक्कर में 1 की मौत,और 3 रेलकर्मी घायल
- सेमापुर और काढ़ागोला स्टेशन के बीच हुआ हादसा
- घायल कर्मियों को कुर्सला PHC में कराया गया भर्ती...#Bihar… pic.twitter.com/tocCvqt5H6
— Nedrick News (@nedricknews) June 20, 2025
रेलवे संचालन पर उठे सवाल
अधिकारियों के मुताबिक, पुश ट्रॉली ट्रैक पर पहले से ही थी और नियमित सुरक्षा जांच का काम कर रही थी. अब सवाल उठ रहा है कि जब ट्रॉली ट्रैक पर थी, तो अवध असम एक्सप्रेस को वहां से क्यों गुजारा गया? इसी को लेकर एडीआरएम ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं.
रेलवे प्रशासन इस बात की पड़ताल करेगा कि संचालन में चूक कहां हुई और इस हादसे की जिम्मेदारी किसकी बनती है.
हादसे के बाद रेलवे ट्रैक बाधित
हादसे के बाद कुछ देर के लिए कटिहार-बरौनी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हुआ था, लेकिन रेलवे की टीम ने तेजी से कार्य किया और लाइन को सामान्य कर ट्रेन को आगे रवाना कर दिया गया.
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और कोई भी जानकारी पाने के लिए आधिकारिक हेल्पलाइन का ही इस्तेमाल करें.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2025 08:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

