मध्यप्रदेश के धार के पीथमपुर सेक्टर 3 तीन में पीवीसी फैक्ट्री में सुबह में आग लगी. आग बुझाने के लिए फैक्ट्री के आस-पास कोई संसाधन नहीं होने से यह बढ़ती चली गई. उसके बाद घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची. काफी देर बाद आग बुझाई गई. बताया जा रहा अहै की इस कंपनी में रखे प्लास्टिक के पाइप्स पूरी तरह से जलकर खाक हो चुके है. आगे लगने के बाद फायर ब्रिगेड की आठ से दस गाडियों ने मौके पर पहुंचकर आग को काबू में किया. चेतावनी के तौर पर आसपास की कंपनियों को भी अलर्ट घोषित किया गया है. आग लगने का कारण अभी तक पता नही चल पाया है ,लेकिन जानकारी के मुताबिक़ शॉर्ट सर्किट इसका कारण बताया जा रहा है. ये भी पढ़े :Accident Caught on Camera in UP: ई-रिक्शा ने बाइक सवार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा; वीडियो आया सामने
देखें वीडियो :
#WATCH धार, मध्य प्रदेश: पीथमपुर के सेक्टर-3 क्षेत्र की एक पाइप निर्माण कंपनी में आग लगी। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/8LMiMgFRnj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 11, 2024











QuickLY