Fire In Rajkot: राजकोट में टीआरपी मॉल के गेमिंग जोन में लगी भीषण आग, 6 लोगों की दर्दनाक मौत - ( Watch Video )
गुजरात में राजकोट शहर के कालावड रोड पर स्थित टीआरपी गेमिंग जोन में शनिवार को भीषण आग लग गई. इस हादसे में एक बच्चे समेत 6 लोगों की मौत हो गई है.
गुजरात में राजकोट शहर के कालावड रोड पर स्थित टीआरपी गेमिंग जोन में शनिवार को भीषण आग लग गई. इस हादसे में एक बच्चे समेत 6 लोगों की मौत हो गई है. घायलों को हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है. फायर ब्रिगेड की कई टीमों के लगातार प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया. इस घटना के चलते शहर के सभी गेमिंग जोन को बंद करने के आदेश दिए गए है. बताया जा रहा है की इस हादसे में ज्यादातर मृतक स्टूडेंट्स है . आग इतनी भीषण थी की कई दूर से आग की ऊंची-ऊंची लपटें देखी जा रही थी. सूचना मिलने पर आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची. यह भी पढ़े :J&K Accident: जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर हुआ भीषण एक्सिडेंट, चार यात्रियों की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल
देखें वीडियो :
#WATCH गुजरात: राजकोट में TRP गेम जोन में भीषण आग लग गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/86Dr4BHfUc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 25, 2024
बताया जा रहा है की आग इतनी विकराल थी की दूर तक आग की लपटें दिखाई दे रही थी. इसको लेकर गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने राजकोट के टीआरपी मॉल पर संज्ञान लिया है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि राजकोट में गेम जोन में लगी आग की घटना में नगर निगम और प्रशासन को तत्काल बचाव और राहत कार्य के निर्देश दिए गए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2024 08:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

