BIG BREAKING: दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में बड़ा हादसा! हुमायूं मकबरे के गुंबद का हिस्सा गिरा, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका (Watch Video)

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में आज, शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया. यहां ऐतिहासिक हुमायूं मकबरे में मरम्मत के दौरान अचानक एक दीवार और गुंबद का हिस्सा ढह गया.

Photo- @Raajeev_Chopra/X

Humayun Tomb collapses, Delhi: दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में आज, शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया. यहां ऐतिहासिक हुमायूं मकबरे में मरम्मत के दौरान अचानक एक दीवार और गुंबद का हिस्सा ढह गया. हादसे में 6 से 7 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है. जैसे ही घटना की खबर मिली, दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और तुरंत बचाव अभियान शुरू कर दिया गया. स्थानीय पुलिस, एनडीआरएफ और आपदा प्रबंधन की टीम भी राहत कार्य में जुटी हुई हैं. बचावकर्मी मलबा हटाने के लिए मशीनों और हाथ के औजारों का इस्तेमाल कर रहे हैं.

ये भी पढें: दो वयस्क अपनी मर्जी से कर सकते हैं शादी, परिवार नहीं दे सकता दखल: दिल्ली हाई कोर्ट का फैसला

दरगाह शरीफ पट्टे शाह के कमरे की छत गिरी

हुमायूं के मकबरे का एक गुंबद गिरा

कई लोग फंसे हो सकते हैं

इलाके में अफरा-तफरी का माहौल

फिलहाल, मलबे में फंसे लोगों की स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसा अचानक हुआ, जिससे लोग संभल भी नहीं पाए. हादसे के बाद से आस-पास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है और भारी संख्या में लोग घटनास्थल के पास जमा हो गए हैं.

अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और राहत कार्य में बाधा न डालें. साथ ही, हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह हादसा संरचना की कमजोरी और लगातार हो रही बारिश के कारण हो सकता है.

विश्व धरोहर स्थल है हुमायूं का मकबरा

हुमायूं का मकबरा यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है और दिल्ली के सबसे प्रमुख ऐतिहासिक स्मारकों में से एक माना जाता है. इस हादसे के बाद से न सिर्फ स्थानीय लोग, बल्कि पूरे देश में इस घटना को लेकर चिंता जताई जा रही है.

Share Now

\