देश

महाठग सुकेश को अभिनेत्री जैकलीन पर आया दिल, पाने के लिए माता वैष्णो देवी-महाकालेश्वर मंदिर में कराएगा पूजा आरती

कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के लिए एक और लव लेटर भेजा. राष्ट्रीय राजधानी की मंडोली जेल में बंद चंद्रशेखर ने लेटर में जैकलीन की तारीफ की और 'दोहा शो' का भी जिक्र किया.

महाठग सुकेश को अभिनेत्री जैकलीन पर आया दिल, पाने के लिए माता वैष्णो देवी-महाकालेश्वर मंदिर में कराएगा पूजा आरती
Sukesh Chandrashekhar, Jacqueline Fernandes (Photo Credit: IANS)

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर: कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के लिए एक और लव लेटर भेजा. राष्ट्रीय राजधानी की मंडोली जेल में बंद चंद्रशेखर ने लेटर में जैकलीन की तारीफ की और 'दोहा शो' का भी जिक्र किया. यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र: पुलिस ने 16,180 करोड़ रुपये की भुगतान धोखाधड़ी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया

सुकेश ने लिखा, "बेबी, सबसे पहले तो आप 'दोहा शो' में सुपर हॉट और सुंदर लग रही थीं. बेबी, आपसे सुंदर कोई नहीं है, मेरी बोम्मा." लेटर में सुकेश ने आगे, ''बेबी, क्योंकि कल से नवरात्रि शुरू हो रहे हैं. इस दौरान मैं पहली नौ दिनों का उपवास करने जा रहा हूं. इससे मां सब कुछ ठीक कर देंगी और हम जल्द ही एक-दूसरे के साथ होंगे, चाहे कुछ भी हो जाए और हमेशा साथ रहेंगे, माय बेबी गर्ल."''

इसके साथ ही उसने नौवें दिन माता वैष्णो देवी मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर में एक विशेष पूजा आरती का आयोजन करने का भी ऐलान किया. उसने कहा, ''हम एक-दूसरे के साथ आखिरी सांस तक हसेंगे और हम पर हंसने वालों और आलोचना करने वालों को दिखायेंगे कि वो सब गलत थे. जीत हमारी हो होगी और बहुत जल्द होगी. अब दुनिया इस जीत को जल्द ही देखेगी.''

जैकलिन के लिए अटूट समर्थन और सुरक्षा के वादे के साथ लेटर के आखिर में सुकेश ने लिखा, ''बेबी, इस दुनिया में कोई भी 'पिंजरा' मुझे तुमसे प्यार करने और तुम्हारी रक्षा करने से नहीं रोक सकता. आपके लिए मैं हमेशा ही खड़ा हूं. बेबी, मैं जानता हूं कि तुम मुझसे कितना प्यार करती हो, साथ ही तुम यह भी जानती हो कि मैं तुम्हारे लिए ही जी रहा हूं और तुम्हारे लिए कुछ भी कर सकता हूं.''

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 14, 2023 02:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).