देश

Shocking: रेलवे स्टेशन पर महिला से गैंगरेप, प्लेटफॉर्म पर मिली बेहोश, बगल में बैठकर रो रहा था बच्चा

आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के नवगठित पलानाडु (Palanadu) जिले के गुरजाला रेलवे स्टेशन (Gurazala Railway Station) पर शनिवार तड़के महाराष्ट्र (Maharashtra) की एक युवती से अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार (Gang Rape) किया. पीड़िता रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर बेहोश पड़ी मिली, जबकि उसके पास एक बच्चा भी बैठकर रो रहा था.

Shocking: रेलवे स्टेशन पर महिला से गैंगरेप, प्लेटफॉर्म पर मिली बेहोश, बगल में बैठकर रो रहा था बच्चा
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Facebook)

अमरावती: आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के नवगठित पलानाडु (Palanadu) जिले के गुरजाला रेलवे स्टेशन (Gurazala Railway Station) पर शनिवार तड़के महाराष्ट्र (Maharashtra) की एक युवती से अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार (Gang Rape) किया. पीड़िता रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर बेहोश पड़ी मिली, जबकि उसके पास एक बच्चा भी बैठकर रो रहा था. महिला की हालत देख स्थानीय लोगों ने रेलवे कर्मचारियों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी. उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में विवाहित महिला के साथ गैंगरेप, पुलिस की जांच जारी

गुरजाला स्टेशन सिकंदराबाद-गुंटूर मुख्य रेलवे लाइन पर स्थित है, लेकिन स्टेशन ज्यादातर सुनसान ही रहता है और वहां केवल कुछ ही पैसेंजर ट्रेनें रुकती हैं. गुरजाला सरकारी अस्पताल के एक डॉक्टर ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि पीड़िता की उम्र लगभग 26 वर्ष है, उसे शनिवार सुबह 6.30 बजे रेलवे कर्मचारियों द्वारा एम्बुलेंस से अस्पताल लाया गया था. भर्ती के समय वह बेहोश थी.

उन्होंने बताया कि महिला भाषा नहीं समझ पाने के कारण अभी सिर्फ हाथ के इशारों से संवाद कर रही है. उन्होंने आशंका जताई की महिला के साथ चार लोगों ने दुष्कर्म किया है. शुरुआती जांच की रिपोर्ट आने में कुछ दिन का समय लगेगा. डॉक्टर ने कहा कि जब पीड़िता को अस्पताल लाया गया तो उसकी हालत गंभीर थी और उसकी नब्ज का भी पता नहीं चल रहा था. लेकिन इलाज के बाद अब वह स्थिर है.

गुंटूर रेलवे इंस्पेक्टर के अनुसार, जहां पीड़िता लेटी थी वहां खून के धब्बे थे. अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. हम सभी सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं और इस मामले में संदिग्धों से पूछताछ जारी हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2022 11:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).