देश

महाराष्ट्र: पालघर जिले में छह साल की बच्ची से छेड़खानी, बिल्डिंग के चौकीदार को लोगों ने निर्वस्त्र कर लात-घूंसों से पीटा

महाराष्ट्र के पालघर जिले (Palghar District) के विरार इलाके में एक रिहाइशी परिसर के चौकीदार को छह साल की बच्ची से छेड़खानी करने के बाद उसकी निर्वस्त्र परेड करायी गयी

महाराष्ट्र: पालघर जिले में छह साल की बच्ची से छेड़खानी, बिल्डिंग के चौकीदार को लोगों ने निर्वस्त्र कर लात-घूंसों से पीटा
चौकीदार को मारते हुए लोग (Photo Credits ANI)

मुंबई: महाराष्ट्र के पालघर जिले (Palghar District) के विरार इलाके में एक रिहाइशी परिसर (Residential Complex) के चौकीदार (Watchman) को छह साल की बच्ची से छेड़खानी करने के बाद उसकी निर्वस्त्र परेड करायी गयी. पुलिस ने सोमवार को बताया घटना बोलिंज (Bolinj) में रविवार रात हुई. भीड़ ने 22 वर्षीय आरोपी को जमकर पीटा. इसमें कई महिलाएं भी थीं.

अरनाला थाने के वरिष्ठ निरीक्षक अप्पर साहेब लेंगरे ने बताया, ‘‘चौकीदार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हमने धारा 354 (मर्यादा भंग करने) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण कानून के प्रावधानों के तहत उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है.’’ यह भी पढ़े: शर्मनाक: बिहार में छेड़खानी का विरोध किया तो दबंगों ने मां-बेटी का सिर मुंडवाकर घुमाया

उन्होंने बताया, ‘‘पीड़िता की मां ने शिकायत की थी कि बच्ची शनिवार को शाम छह बजे जब ट्यूशन से लौटी तो चौकीदार ने उसे गलत तरीके से छूआ। रविवार को पुलिस से संपर्क किया गया.  (इनपुट भाषा)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2019 05:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).