Maharashtra Unlock: उद्धव सरकार ने कोरोना पाबंदियों में दी और ढील, अब रात 10 बजे तक खुले रहेंगे होटल और रेस्टोरेंट
महाराष्ट्र में कोविड-19 संक्रमण की रफ्तार सुस्त पड़ने के बाद उद्धव सरकार ने बुधवार को प्रतिबंधों में और ढील देने का ऐलान किया. महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में रात 10 बजे तक होटल और रेस्टोरेंट के संचालन की अनुमति दे दी है. राज्यभर में अभी तक होटल और रेस्टोरेंट को शाम चार बजे तक ही संचालित करने की अनुमति थी. उद्धव सरकार इस संबंध में विस्तृत एसओपी जल्द ही जारी करेगी.
मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोविड-19 संक्रमण की रफ्तार सुस्त पड़ने के बाद उद्धव सरकार ने बुधवार को प्रतिबंधों में और ढील देने का ऐलान किया. महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में रात 10 बजे तक होटल और रेस्टोरेंट के संचालन की अनुमति दे दी है. राज्यभर में अभी तक होटल और रेस्टोरेंट को शाम चार बजे तक ही संचालित करने की अनुमति थी. उद्धव सरकार इस संबंध में विस्तृत एसओपी जल्द ही जारी करेगी. Mumbai Local Train: 15 अगस्त से मिलेगी मुंबई लोकल में सफर की इजाजत, जानिए क्या हैं शर्तें, कैसे मिलेगा पास?
हाल ही में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कोविड टास्क फोर्स के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की. इस बैठक में प्रतिबंधों में ढील देने पर चर्चा की गई थी. इससे पहले रविवार को ठाकरे ने घोषणा की कि कोविड-19 रोधी वैक्सीन की दोनों खुराक ले चुके मुंबई के निवासी 15 अगस्त से लोकल ट्रेनों में सफर कर सकते हैं.
Maharashtra Government allows the operations of hotels and restaurants till 10 pm in the state. As of now hotels and restaurants were allowed to operate till 4 pm only. Detailed SoP to be issued shortly.
— ANI (@ANI) August 11, 2021
उन्होंने एक लाइव वेबकास्ट में कहा कि जिन लोगों ने वैक्सीन की दूसरी खुराक के बाद 14 दिन की अवधि पूरी कर ली है वे रेलवे पास के लिए विशेष रूप से बनाए गए ऐप पर आवेदन कर सकते हैं और वे इसे अपने संबंधित स्थानीय वार्ड कार्यालयों से प्राप्त कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि मुंबई में 19 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी वैक्सीन की दोनों खुराक दी जा चुकी है. उन्होंने कहा कि जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है, वे ये पास ऑफलाइन प्राप्त कर सकते हैं.
वर्तमान में, आम लोगों को मुंबई उपनगरीय ट्रेनों में चढ़ने की अनुमति नहीं है. लोकल ट्रेनें केवल आवश्यक क्षेत्रों और सरकारी सेवाओं में कार्यरत लोगों के लिए संचालित की जा रही हैं. तब मुख्यमंत्री ने यह भी कहा था कि उनकी सरकार दुकानों, मॉल, रेस्टोरेंट और धार्मिक स्थलों को छूट देने पर विचार कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 11, 2021 06:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

