देश

Ladli Bahin Yojana: महाराष्ट्र की लाडली बहनों के लिए खुशखबरी! तीसरी किस्त के 34 लाख से ज्याद लाभार्थियों को ₹521 करोड़ रुपये वितरित

: महाराष्ट्र में लाडली बहन योजना के लिए आवेदन अकरने वाली बहनों के लिए खुशखबरी है. महाराष्ट्र सरकार ने तीसरी किस्त के पैसे ट्रांसफर करने शुरू कर दिए हैं. महाराष्ट्र सरकार ने लड़की बहन योजना की तीसरी किस्त में पमहाराष्ट्र में ₹521 करोड़ रुपये वितरण कर चुकी हैं.

Ladli Bahin Yojana: महाराष्ट्र की लाडली बहनों के लिए खुशखबरी! तीसरी किस्त के 34 लाख से ज्याद लाभार्थियों को ₹521 करोड़ रुपये वितरित
‘Ladki Bahin Yojana’ (img: TW)

Ladli Bahin Yojana: Third Installment : महाराष्ट्र में लाडली बहन योजना के लिए आवेदन अकरने वाली बहनों के लिए  खुशखबरी है. महाराष्ट्र सरकार ने तीसरी किस्त के पैसे ट्रांसफर करने शुरू कर दिए हैं.  महाराष्ट्र सरकार ने  लड़की बहन योजना की तीसरी किस्त  में पमहाराष्ट्र में ₹521 करोड़ रुपये वितरण कर चुकी हैं. यह भी पढ़े: Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र में किसी भी समय हो सकता हैं चुनाव के तारीखों का ऐलान, तैयारियों की समीक्षा के लिए EC की टीम मुंबई पहुंची

महाराष्ट्र की महिला और बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर बताया कि मुख्यमंत्री मेरी लाडली बहन योजना के तीसरे चरण की किस्तों का वितरण रविवार से शुरू कर दिया गया है। पहले ही दिन तटकरे ने घोषणा की कि इस योजना के कुल 34 लाख 74 हजार 116 लाभार्थियों को तीसरी किस्त का वितरण पूरा कर लिया गया है. इस अवसर पर उन्होंने ऐलान किया की कि योजना के तहत 521 करोड़ रुपये लाभार्थियों के खाते में जमा किए गए हैं.

लाडली बहनों योजना की तीसरी किस्त जारी:

आवेदन करने वाली जिन बहनों का दूसरी क़िस्त के साथ ही तीसरी क़िस्त नहीं आई है तो बैंक के मैसेज या आनलाइन  अकाउंट या फिर बैंक जाकर चेक कर सकते हैं

चौथी क़िस्त भी जल्द होगी जारी!

आगामी  महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को देखते हुए उम्मीद थी कि लाडली बहन योजना के तीसरे के बाद चौथे चरण की किस्त जल्द बांटी जाएगी.  रविवार को तीसरे चरण की किश्तों का वितरण शुरू हो गया.  मंत्री अदिति तटकरेने बतया बताया कि बाकी बहनों के पैसे ट्रांसफर करने की प्रक्रिया युद्ध स्तर पर चल रही है और महीने के अंत तक सभी पात्र बहनों को लाभ मिल जाएगा.

आज आवेदन के अंतिम तारीख है:

लाडली बहनों योजान की आज आखिरी तारीख हैं. जिन महिलाओं की उम्र 21 से 65 वर्ष हैं. वे महिलाएं महाराष्ट्र सरकार के लाडकी बहन योजना की अधिकारिक वेबसाइड https://ladakibahin.maharashtra.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकती है. उसके लिए उन्हें आधार कार्ड, राशन कार्ड समेत जरूरी दस्तावेज देने होगा.

जून महीने में हुई इस योजना की घोषणा:

बताना चाहेंगे कि इस योजना की की घोसना जून महीने में हुई थी. घोषणा करने के बाद जुलाई महीने से पैसे देने का ऐलान हुआ. जिस ऐलान के बाद दो महीने की पहली क़िस्त तीन हजार रुपये आ चुके हैं. वहीं दूसरी क़िस्त के बाद रविवार से तीसरी क़िस्त के पैसे आने शुरू हो गए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2024 02:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).