देश

Video: टोल नाके पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने की तोड़फोड़, जमकर हुआ हंगामा, अमरावती रोड की घटना

नागपुर में अमरावती रोड पर मनसे के कार्यकर्ताओं ने टोल नाके पर तोड़फोड़ कर हंगामा किया. इस मामलें में पुलिस ने 5 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है.

Video: टोल नाके पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने की तोड़फोड़, जमकर हुआ हंगामा, अमरावती रोड की घटना
Credit -FB

Video: नागपुर में अमरावती रोड पर मनसे के कार्यकर्ताओं ने टोल नाके पर तोड़फोड़ कर हंगामा किया. इस मामलें में पुलिस ने 5 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है. जानकारी के मुताबिक़ इस रोड पर हिंगना टी-पॉइंट से लेकर वाड़ी चौक तक और उसके बाद वाड़ी काटोल रोड पर तीन टोल नाके है, जहांपर निजी वाहनों से पैसे नहीं लिए जाते है, लेकिन कमर्शियल वाहनों से पैसे लिए जाते है. जिसके कारण ट्रकमालिकों ने एमएनएस से शिकायत की थी. इसके बाद मनसे कार्यकर्ताओं ने एमआईडीसी टोल टैक्स में जाकर तोड़फोड़ की. स्थानीय लोगों के मुताबिक़ ये टोल नाके करीब 22 साल से अवैध तरीके से चल रहे है. जिसके कारण कई बार लोगों को इससे दिक्कत भी होती है. मनसे कार्यकर्ताओं ने इससे पहले भी टोल नाकों की वसूली के खिलाफ आंदोलन किया था. ये भी पढ़े :Raj on Uddhav Thackeray’s Convoy Attack: राज ठाकरे MNS कार्यकर्ताओं के बचाव में आए, कहा- उद्धव के काफिले पर हमला नाराजगी का परिणाम

देखें वीडियो :

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 14, 2024 09:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).