Maharashtra lockdown: महाराष्ट्र में कोरोना ने फिर बढ़ाई चिंता, सतारा में पूर्ण लॉकडाउन- जानें अन्य जिलों का हाल
महाराष्ट्र सरकार ने सतारा जिले में अगले 8 दिनों के लिए पूर्ण लॉकडाउन कर दिया है. आधिकारिक आदेश के अनुसार जिले में चौथे स्तर की पाबंदियां लगा दी गई हैं. केवल आवश्यक श्रेणी के अंतर्गत आने वाली सेवाओं को छूट दी गई है.
सतारा: महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना के नए मामले चिंता बढ़ा रहे हैं. कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने शनिवार से सतारा (Satara) जिले में अगले 8 दिनों के लिए पूर्ण लॉकडाउन कर दिया है. आधिकारिक आदेश के अनुसार जिले में चौथे स्तर की पाबंदियां लगा दी गई हैं. केवल आवश्यक श्रेणी के अंतर्गत आने वाली सेवाओं को छूट दी गई है, बाकी सब कुछ अगले आठ दिनों तक बंद रहेगा. आवश्यक वस्तुओं से संबंधित दुकानों के खुलने का समय सुबह 9 बजे दोपहर 2 बजे तक रहेगा. COVID-19 Third-Wave: मुंबई में कैसी होगी कोरोना की तीसरी लहर, जानें क्या कहती है TIFR की रिपोर्ट.
आधिकारिक आदेश के अनुसार प्रतिबंध सोमवार से शुक्रवार तक लागू रहेंगे. जबकि वीकेंड (शनिवार और रविवार) में जिले में पूर्ण कर्फ्यू जारी रहेगा. पश्चिमी महाराष्ट्र के सतारा, सांगली, कोल्हापुर, सोलापुर और अहमदनगर जिलों में भी कोविड -19 प्रसार को रोकने के लिए वीकेंड में लॉकडाउन रहेगा.
इसके अलावा शनिवार से ज्यादातर शहरों में वीकेंड लॉकडाउन भी लगा दिया गया है. इस बीच महाराष्ट्र सरकार के आदेश में कहा, मुंबई, पुणे, ठाणे, कल्याण डोंबिवली, पिंपरी-चिंचवाड़, नासिक, वसई-विरार और अन्य नगरपालिका क्षेत्रों में भी सख्त लॉकडाउन लागू किया जाएगा.
महाराष्ट्र देश के उन राज्यों में शामिल है जहां रोजाना कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी देखी जा रही है. शनिवार को राज्य में कोरोना के 9,489 ने मामले सामने आए और 153 लोगों की मौत हो गई. महाराष्ट्र में फिलहाल कोरोना के 1,17,575 सक्रिय मामले हैं.
पूरे देश में कोरोना संक्रमण का हाल
पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण (COVID-19) के 43,071 नए मामले सामने आए हैं. इस दौरान, 955 मरीजों की जान गई. भारत में एक्टिव केस घटकर 4,85,350 रह गए हैं, जो कि कुल मामलों का 1.59 प्रतिशत है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2021 11:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

