Maharashtra News: फडणवीस सरकार का बड़ा फैसला, मुंबई सहित महाराष्ट्र में अब 24 घंटे खुली रह सकेंगी दुकानें और होटल; बार-वाइन शॉप को अनुमति नहीं

महाराष्ट्र में फडणवीस सरकार ने प्रदेश के विकास को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है. इस फैसले के तहत अब राज्य में दुकानें और होटल 24 घंटे खुले रह सकेंगे.

(Photo Credits CM Devendra Fadnavis)

Maharashtra News:  महाराष्ट्र में फडणवीस सरकार ने प्रदेश के विकास को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है. इस फैसले के तहत अब राज्य में दुकानें और होटल 24 घंटे खुले रह सकेंगे. सरकार की ओर से जारी आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि महाराष्ट्र में दुकानें, होटल और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान बिना समय सीमा के संचालित हो सकेंगे. यह आदेश राज्य सरकार के उद्योग विभाग द्वारा जारी किया गया है.

बार और वाइन शॉप को अनुमति नहीं

हालांकि इस फैसले में शराब परोसने वाले प्रतिष्ठान (जैसे बार और कुछ होटल) और शराब बेचने वाली दुकानें (वाइन शॉप्स) शामिल नहीं हैं.  इन पर पहले की तरह समय-सीमा लागू रहेगी और वे तय समयानुसार ही खुल और बंद हो सकेंगी.  यह भी पढ़े: Namo Gardens: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, प्रदेश की 394 नगरपालिकाओं-नगर पंचायतों में बनाए जाएंगे ‘नमो गार्डन’, डिप्टी CM शिंदे का ऐलान

उद्योग मंत्री उदय सामंत ने क्या कहा?

सरकार की ओर से लिए गए इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने कहा, “दुकानों को 24 घंटे खोलने का फैसला स्वैच्छिक है, अनिवार्य नहीं.यह व्यापारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए लिया गया है”

उन्होंने कहा कि मुंबई जैसे औद्योगिक राजधानी वाले राज्य के लिए यह कदम बेहद अहम है. इससे व्यापारियों को अधिक स्वतंत्रता मिलेगी, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और आर्थिक गतिविधियों को बल मिलेगा.

व्यापारियों ने किया फैसले का स्वागत

फेडरेशन ऑफ एसोसिएशन ऑफ महाराष्ट्र (एफएएम) के अध्यक्ष जितेंद्र शाह ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इससे न केवल कारोबार बढ़ेगा, बल्कि आम आदमी को भी सुविधा मिलेगी. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इस व्यवस्था को लागू करने में अनावश्यक शर्तें न लगाई जाएं, जिससे व्यापारी वर्ग को परेशानियों का सामना न करना पड़े.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट