Maharashtra: कोरोना के मामलों में एक बार फिर उछाल, मुंबई से सबसे अधिक केस आए सामने

महाराष्ट्र (Maharashtra) में मंगलवार को कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई. राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के 1,201 नए मामले सामने आए और 32 मरीजों की मौत हुई.

कोरोना की जांच करवाता शख्स (Photo: PTI)

मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) में मंगलवार को कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई. राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के 1,201 नए मामले सामने आए और 32 मरीजों की मौत हुई. इससे पहले सोमवार को राज्य में COVID-19 के 889 नए मामले सामने आए थे. यह संख्या 18 महीने के बाद एक दिन में संक्रमण के नए मामलों की यह सबसे कम संख्या थी. Mumbai Local Trains Update: मुंबई की लोकल ट्रेनों की 100 फीसदी सेवाएं 28 अक्टूबर से. 

मंगलवार को संक्रमण के ग्राफ में उछाल दिखा. पिछले 24 घंटों में कुल 1,370 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिससे महाराष्ट्र में ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 64,38,395 हो गई. राज्य में फिलहाल 22,981 सक्रिय मामले हैं.

महाराष्ट्र की रिकवरी दर अब 97.48 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 2.12 प्रतिशत है. मंगलवार को, महाराष्ट्र में 15 जिलों और 10 नगर निगमों ने COVID-19 के नए मामले सामने नहीं आए. ​वहीं कई जिलों और नगर निगमों ने यह संख्या 10 से नीचे थी.

मुंबई में सबसे अधिक 293 मामले सामने आए. इसके बाद अहमदनगर में 180 मामले आए. स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, मुंबई शहर में 293 नए मामले सामने आए और पांच मौतें हुईं. पुणे ने 64 मामले आए और एक मरीज की मौत हुई. अधिकारी के अनुसार, महाराष्ट्र में 22,981 सक्रिय मरीजों में से पुणे जिले में सबसे अधिक 6,837 मामले हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Satta Bazar Favorite Team: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट