एजेंसी न्यूज

Maharashtra: मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा, कोविड-19 अस्पतालों को 80 प्रतिशत ऑक्सीजन सिलेंडर दिए जाएंगे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि आने वाले दिनों में कोविड-19 के मामले बढ़ने की विश्व स्वास्थ्य संगठन की चेतावनी के मद्देनजर राज्य सरकार ने अस्पतालों को 80 प्रतिशत और उद्योगों को 20 प्रतिशत ऑक्सीजन सिलेंडर देने का फैसला किया है.

Maharashtra: मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा, कोविड-19 अस्पतालों को 80 प्रतिशत ऑक्सीजन सिलेंडर दिए जाएंगे
उद्धव ठाकरे (Photo Credits: ANI)

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने कहा कि आने वाले दिनों में कोविड-19 (Covid-19) के मामले बढ़ने की विश्व स्वास्थ्य संगठन की चेतावनी के मद्देनजर राज्य सरकार ने अस्पतालों को 80 प्रतिशत और उद्योगों को 20 प्रतिशत ऑक्सीजन सिलेंडर देने का फैसला किया है. मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि राज्य में शुरुआत में संक्रमण की जांच के लिए कुछ ही प्रयोगशालाएं थीं, लेकिन अब इनकी संख्या बढ़कर 550 हो गई है.

ठाकरे ने नवी मुम्बई में बृहस्पतिवार को एक प्रयोगशाला और छह कोविड देखभाल केन्द्रों के उद्घाटन के दौरान यह बात कही. उनकी ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘ आने वाले दिनों में कोविड-19 के मामले बढ़ने की विश्व स्वास्थ्य संगठन की चेतावनी के मद्देनजर राज्य सरकार ने अस्पतालों को 80 प्रतिशत और उद्योगों को 20 प्रतिशत ऑक्सीजन सिलेंडर देने का फैसला किया है.’’ यह भी पढ़े: Coronavirus Updates in India: भारत में कोरोना का कहर जारी, पिछले 24 घंटे में सामने आए कोविड-19 के रिकॉर्ड 95 हजार से ज्यादा पॉजिटिव केस

उन्होंने साथ ही कहा कि राज्य सरकार वैश्विक महामारी से निपटने के लिए बड़ी संख्या में स्वास्थ्य केन्द्रों की स्थापना कर रही है. ठाकरे ने लोगों से मास्क लगाने, सामाजिक दूरी बनाने, हाथ धोने जैसे एहतियाती नियमों का सख्ती से पालन करने की भी अपील की.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 11, 2020 10:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).