देश

Maharashtra: भिवंडी के किसान ने बिजनेस टूर के लिए खरीदा 30 करोड़ का हेलीकॉप्टर

डेयरी बिजनेस से जुड़े महाराष्ट्र (Maharashtra) के भिवंडी (Bhiwandi) शहर के एक किसान और उद्यमी ने करोड़ों का हेलीकॉप्टर खरीदा है. बताया जा रहा है कि जनार्दन भोईर (Janardhan Bhoir) ने देशभर में अपनी व्यापारिक यात्राओं के लिए हेलीकॉप्टर खरीदने का फैसला लिया.

Maharashtra: भिवंडी के किसान ने बिजनेस टूर के लिए खरीदा 30 करोड़ का हेलीकॉप्टर
हेलीकॉप्टर I प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

मुंबई: डेयरी बिजनेस से जुड़े महाराष्ट्र (Maharashtra) के भिवंडी (Bhiwandi) शहर के एक किसान और उद्यमी ने करोड़ों का हेलीकॉप्टर (Helicopter) खरीदा है. बताया जा रहा है कि जनार्दन भोईर (Janardhan Bhoir) ने देशभर में अपनी व्यापारिक यात्राओं के लिए हेलीकॉप्टर खरीदने का फैसला लिया. भोईर एक बिल्डर भी हैं, उन्होंने हाल ही में डेयरी व्यवसाय में कदम रखा है, जिसके लिए उन्हें कई राज्यों में जाना पड़ता है. अपनी बिजनेस यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए उन्होंने 30 करोड़ रुपये का एक हेलीकॉप्टर ही खरीद लिया. UP: अलीगढ़ में 1.5 लाख रुपये का बिजली बिल देखकर किसान ने की आत्महत्या

जनार्दन भोईर ने कहा कि उन्हें अक्सर अपने डेयरी व्यवसाय के कारण पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात की यात्रा करनी पड़ती है. इसलिए यात्रा का समय बचाने के लिए उन्होंने इतनी बड़ी खरीदारी करने का फैसला लिया. जनार्दन ने कहा, "मुझे अक्सर अपने व्यवसाय के लिए यात्रा करनी पड़ती है, यही कारण है कि मैंने एक हेलीकॉप्टर खरीदा है. मुझे अपने डेयरी व्यवसाय और खेती से जुड़े कामों के लिए अक्सर इसकी आवश्यकता होती थी."

जनार्दन भोईर ने 2.5 एकड़ जमीन पर सुरक्षा दीवार के साथ एक हेलिपैड, एक पायलट रूम और एक तकनीशियन रूम बनाने की व्यवस्था की है. उन्होंने कहा, "मुझे हेलीकॉप्टर 15 मार्च को मिल जाएगा. मेरे पास 2.5 एकड़ जमीन है, जहां मैं हेलीकॉप्टर के लिए हेलीपैड और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराऊंगा."

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2021 09:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).