Mahakumbh 2025: ठंड का कहर, महाकुंभ में स्नान के बाद 3 की मौत, 3 हजार लोग बीमार

महाकुंभ 2025 का आयोजन 13 जनवरी से शुरू हो चुका है, जहां लाखों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने संगम घाट पहुंच रहे हैं. लेकिन इस धार्मिक आयोजन पर कड़ाके की ठंड का साया मंडरा रहा है.

Mahakumbh 2025 | X

प्रयागराज: महाकुंभ 2025 का आयोजन 13 जनवरी से शुरू हो चुका है, जहां लाखों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने संगम घाट पहुंच रहे हैं. लेकिन इस धार्मिक आयोजन पर कड़ाके की ठंड का साया मंडरा रहा है. शाही स्नान के बाद ठंड और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के कारण तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 हजार से अधिक लोग बीमार हो गए हैं.

Mahakumbh 2025: पहले अमृत स्नान पर 3.50 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र डुबकी, CM योगी ने शेयर की तस्वीरें.

महाकुंभ में आए श्रद्धालुओं के बीच ठंड और स्वास्थ्य समस्याएं जानलेवा साबित हो रही हैं. निमोनिया, हृदय संबंधी समस्याओं के मरीज अस्पतालों में बढ़ गए हैं.

तीन लोगों की मौत

शरद पवार की पार्टी के एक नेता की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें झूंसी केंद्रीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

राजस्थान के कोटा से आए सुदर्शन सिंह भी स्नान के बाद अस्वस्थ हो गए. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई. डॉक्टरों ने कार्डियक अरेस्ट को मौत का संभावित कारण बताया है.

85 वर्षीय अर्जुन गिरी को स्नान के बाद हार्ट अटैक आया. अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई.

3 हजार से अधिक लोग बीमार

केंद्रीय अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कौशिक ने बताया कि 13 जनवरी को ओपीडी में 3 हजार से अधिक मरीज आए. 262 मरीजों को भर्ती किया गया, जिनमें से 37 की गंभीर स्थिति को देखते हुए अन्य अस्पतालों में रेफर किया गया. मरीजों में ज्यादातर ठंड, निमोनिया, हृदय संबंधी समस्याओं और सांस की तकलीफ के शिकार थे. 650 श्रद्धालुओं की मौके पर जांच की गई. राहत कार्य के लिए महाकुंभ क्षेत्र में एंबुलेंस सेवा दिन-रात जारी है.

भीषण ठंड में ऐसे रखें अपना ध्यान

फर्जी खबरों पर पुलिस की सख्ती

महाकुंभ के दौरान 11 श्रद्धालुओं की मौत की फर्जी खबर सोशल मीडिया पर फैलाई गई, जिससे मेला क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. पुलिस ने इसे झूठी खबर बताते हुए एफआईआर दर्ज की है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फैलाए गए भ्रामक पोस्ट हटाए जा रहे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Mullanpur Weather Update: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मैच से पहले जानें मौसम का हाल

Gold Rate Today, April 11, 2026: दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत बड़े शहरों में 22 और 24 कैरेट सोने के क्या हैं आज के दाम? जानें ताजा रेट

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Live Streaming: आज पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, IMD से जानें मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम