Madhya Pradesh: शाजापुर में ट्रांसफॉर्मर ब्लास्ट, कई किलोमीटर तक सुनाई दी धमाके की आवाज (Watch Video)
ट्रांसफॉर्मर में ब्लास्ट (Photo Credits: Twitter)

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के शाजापुर (Shajapur) से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां बिजली के ट्रांसफॉर्मर में विस्फोट (Blast in an Electric Transformer) के कारण जोरदार धमाके की खबर है. ट्रांसफॉर्मर में धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और इस धमाके की गूंज कई किलोमीटर तक सुनाई दी. हालांकि पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, लेकिन यहां राहत की बात तो यह है कि किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंडस्ट्री में 100 हॉर्सपावर के ट्रांसफॉर्मर में यह धमाका हुआ है.

देखें वीडियो-