शर्मनाक! मध्य प्रदेश के भोपाल रेलवे स्टेशन पर महिला के साथ गैंगरेप, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुरे देश में बड़े-बड़े दावे किये जाते है.ऐसा ही एक ताजा मामला मध्य प्रदेश के भोपाल से प्रकाश में आया है. जिसने महिलाओं की सुरक्षा के मसले पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है. न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार भोपाल रेलवे स्टेशन (Bhopal Railway Station) पर एक महिला के साथ कथित तौर पर गैंगरेप मामला सामने आया है.
भोपाल. महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुरे देश में बड़े-बड़े दावे किये जाते है. लेकिन समय-समय पर इन दावों को पोल खुल जाती है. ऐसा ही एक ताजा मामला मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के भोपाल से प्रकाश में आया है. जिसने महिलाओं की सुरक्षा के मसले पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है. न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार भोपाल रेलवे स्टेशन (Bhopal Railway Station) पर एक महिला के साथ कथित तौर पर गैंगरेप (Gang Rape) का मामला सामने आया है.
जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस मामले को लेकर चार लोगों को हिरासत में लिया गया है. साथ ही पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376 डी के तहत मामला दर्ज किया है. यह भी पढ़े-शर्मसार बिहार: गया में दरिंदों ने महिला के साथ किया गंदा काम, पटना में छात्रा से पहले किया गैंगरेप और फिर बेरहमी से उतारा मौत के घाट
भोपाल रेलवे स्टेशन पर महिला के साथ गैंगरेप-
Madhya Pradesh: A woman was allegedly gang raped at Bhopal Railway station. Four persons have been detained. Case registered under section 376D of Indian Penal Code (IPC).
— ANI (@ANI) October 10, 2019
ज्ञात हो कि इससे पहले सोमवार को मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रतलाम (Ratlam) से एक गैंगरेप का मामला सामने आया था. जिसमे महिला के पूर्व पति और उसके साथ कुछ और लोगों ने उसका अपहरण कर पहले सामूहिक बलात्कार (Gang Rape) किया. इसके बाद दरिंदों ने महिला को जबरन तेजाब पिलाया और सिगरेट से भी जलाया. पुलिस ने इस मामले में जीरो एफआईआर दर्ज कर कुल पांच लोगो को गिरफ्तार किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2019 12:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

