MP Shocker: कलयुगी बेटा बना कातिल, मां ने शराब नहीं पीने को लेकर डांटा तो पिता के सामने ही ले ली जान
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां को सिर्फ इसलिए बेरहमी से हत्या कर दी, क्योंकि वह इसे शराब नहीं पीने और घर पर समय पर आने को लेकर भला बुरा कहा था
MP Shocker: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां को सिर्फ इसलिए बेरहमी से हत्या कर दी, क्योंकि वह इसे शराब नहीं पीने और घर पर समय पर आने को लेकर भला बुरा कहा था. मां की इस बात को कलयुगी बेटे को नागवार लगी और उसने घर में पड़े लोहे की रॉड से हमलाकर मां की जान ले ली. हैरानी वाली है कि पिता जब तक अपनी पत्नी को कलयुगी बेटे से बचाते तब तक उसने पिता के सामने ही मां पर लोहे की रॉड से एक के बाद एक कई हमले किये. जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई और शरीर से अधिक खून बहने की वजह से उसने दम तोड़ दिया.
मामला शिकारपुरा थाने का है. बताया रहा है कि आरोपी भूपेंद्र आदतन शराबी है. वह रोज शराब पीकर लेट रात घर आता था और मां से झगड़ा करता था, बीती रात भी भूपेंद्र शराब पीकर घर पहुंचा तो उसकी मां उसे शराब न पीने और घर पर जल्दी आने की बात कही. मां की इस बात पर भूपेंद्र एजी बबूला हो गया. मां और बेटे के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि शराबी बेटे ने पिता के सामने मां के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर उसे खून से लथपथ कर दिया. यह भी पढ़े: MP Shocker: छिंदवाड़ा में खौफनाक वारदात, मामूली सी विवाद पर पड़ोसी ने युवक की पीट-पीटकर की हत्या
मामले की जानकारी पुलिस को मिलने के बाद मौके पर पहुंच महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. लेकिन अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. महिला के मौत के बाद पुलिस ने आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2022 04:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

