देश

MP Shocker: छिंदवाड़ा में खौफनाक वारदात, मामूली सी विवाद पर पड़ोसी ने युवक की पीट-पीटकर की हत्या

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के दमुआ से लगे नवेगांव में दो दिन पहले एक युवक की हत्या कर दी गई. जानकारी के अनुसार हत्या की वजह कोई बड़ा झगड़ा नहीं बल्कि मामूली सी विवाद है. हत्या करने वाले लोग युवक के पड़ोसी हैं. पुलिस के अनुसार घटना दो दिन पहले की है.

MP Shocker: छिंदवाड़ा में खौफनाक वारदात, मामूली सी विवाद पर पड़ोसी ने युवक की पीट-पीटकर की हत्या
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

Madhya Pradesh Shocker: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के दमुआ से लगे नवेगांव में दो दिन पहले एक युवक की हत्या कर दी गई. जानकारी के अनुसार हत्या की वजह कोई बड़ा झगड़ा नहीं बल्कि मामूली सी विवाद है. हत्या (Murder) करने वाले लोग युवक के पड़ोसी हैं. पुलिस के अनुसार घटना दो दिन पहले की है. नवेगांव निवासी धनराज यदुवंशी (Dhanraj Yaduvanshi) का पड़ोस में रहने वाले मुकेश यदुवंशी (Mukesh Yaduvanshi) और कुछ अन्य लोगों से विवाद हो गया. कहा सूनी के अगले दिन धनराज जब अपने दोस्त पवन के साथ मुकेश के घर के सामने से गुजर रहा था, तो मुकेश ने हरीश, उमेश और घर की दो महिलाओं के साथ मिलकर उसकी बेरहमी से लाठी डंडों से पिटाने लगे.

जानकारी के अनुसार मुकेश अपने परिवार के साथ धनराज को तब तक पीटता रहा. जब तक कि वह मर नहीं गया. वहीं  धनराज  के साथ जा रहे पवन को भी मुकेश के घर वाले पीटने लगे. लेकिन वह किसी तरह से वहां से भागकर अपनी जान बचाई. मारपीट की घटना में धनराज का दोस्त पवन गंभीर रूप से घायल हो गया है. यह भी पढ़े: MP Shocker: भोपाल में खौफनाक वारदात, भरे बाजार पत्नी को पेट्रोल डालकर लगा दी आग

वहीं धनराज की पिटाई की खबर जब परिजनों को लगी तो वे भागते- भागते आये. देखा तो धनराज खून से लथपथ पड़त रहा है. जिसकी जान बचाने के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे. लेकिन डॉक्टरों ने उसे को मृत घोषित कर दिया. पुलिस धनराज के मौत के बाद मुकेश समेत उसके परिजनों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2022 01:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).