MP Police- Photo Credits UPTaK
मध्य प्रदेश के दमोह जिला मुख्यालय पर जबलपुर नाका के पास एक ठेले पर एक कॉस्टेबल (Constable) का किसी मैले कुचैले शराबी के साथ शराब के नशे में सोरे हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है. दरअसल दोनों के बारे में बताया जा रहा है कि दोनों ने एक साथ शराब पी. इसके पास एक ठेले पर बैठे- बैठे दोनों को नींद आ गई. इस बीच किसी की नजर पुलिस वाले पर गई और उसने दोनों का वीडियो बनाने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. जिसके बाद दमोह जिला मुख्यालय पुलिस के आला अधिकारी हरकत में आ गए. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. पुलिसकर्मी कौन है? इसका पता लगाया जा रहा है. उसके बाद कार्रवाई की जाएगी.
Video:












QuickLY