देश

Madhya Pradesh: जबलपुर मे प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की नकल करने वाला गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक युवक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की नकल करते हुए वीडियो बनाना महंगा पड़ गया है. युवक पर प्रधानमंत्री के लिए कथित तौर पर अपमानजनक शब्दों के इस्तेमाल का भी आरोप है.

Madhya Pradesh: जबलपुर मे प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की नकल करने वाला गिरफ्तार
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits : Pixabay)

जबलपुर, 19 अप्रैल : मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के जबलपुर में एक युवक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) की नकल करते हुए वीडियो बनाना महंगा पड़ गया है. युवक पर प्रधानमंत्री के लिए कथित तौर पर अपमानजनक शब्दों के इस्तेमाल का भी आरोप है. मिली जानकारी के अनुसार ओमती थाना क्षेत्र में रहने वाले आदिल खान नामक युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह प्रधानमंत्री और गृहमंत्री की नकल कर रहा है, साथ ही कथित तौर अपमानजनक बात भी कह रहा है.

इस मामले में ओमती थाने के पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है . बताया गया है कि आदिल अपने मित्रों के बीच यह नकल कर रहा था तभी किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. यह भी पढ़ें : COVID-19: नोएडा में नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, पिछले 24 घंटे में 107 केस- 33 बच्चे भी संक्रमित

ओमती थाने के प्रभारी एसपीएस बघेल ने संवाददाताओं को बताया कि, वीडियो आज मेरे संज्ञान में आया. मैंने भी वीडियो देखे. इसके बाद प्रकरण दर्ज किया गया. मिमिक्री करने वाले युवक की पहचान छोटी ओमती निवासी आदिल अली के रूप में हुई है. उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2022 10:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).