मध्य प्रदेश में पिता ने नाबालिग बेटी को बॉयफ्रेंड से बात करने से रोका, तो कर दी हत्या, पढ़ें जुर्म की खौफनाक दास्तां
मध्य प्रदेश में पिता ने नाबालिग बेटी को बॉयफ्रेंड से बात करने से रोका, तो कर दी हत्या
भोपला: मध्य प्रदेश के बैतूल से रोंगटे खड़े कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां गोद ली गई एक नाबालिग बेटी (Minor Daughter) को पुलिस ने पिता के हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया हैं. पुलिस के अनुसार मृतक जिसका नाम श्रीराम हुरमाड़े हैं. उसकी गोद ली हुई बेटी अक्सर अपने बॉयफ्रेंड से फोन पर बात करती थी. जिसको लेकर वह अक्सर उसके पिता उसे डाटने के साथ ही मना करता था. इस बात से नाराज होकर वह अपने दोस्तों के साथ मिलकर पिता की हत्या कर पिता का शव घर के पिछले झोपड़ी में एक कंबल से लपेट कर छुपा दिया. लाश से बदबू आने पर शव पर परफ्यूम भी डाल दिया.
हत्या का राज तब खुला जब उसका साला अपने जीजा और उसकी गोद ली गई बेटी से 12 जनवरी के बाद से ही संपर्क नही होने पर वह घर पहुंचा. इस बीच उसके आसपास रहने वाले लोगों ने श्रीराम हुरमाड़े के साले को घर के छोपड़ी के पीछे बदबू आने की बात बताई. जिसके बाद लोगों ने घर के पीछे छोपड़े में जाकर देखा तो पाया कि श्रीराम हुरमाड़े का सड़ी अवस्था में शव पडा मिला. इसके बाद इसकी सूचना सारणी पुलिस को दी गई. यह भी पढ़े: UP: मथुरा में क्राइम सीरियल देखकर 11वीं के छात्र ने पिता की हत्या की, मां ने 10 साल की बेटी को भी षड्यंत्र में किया शामिल
सारणी पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह चौहान के अनुसार जब मामले की जांच शुरू कि तो मालूम पडा कि मृतक श्रीराम हुरमाड़े की हत्या कोई और नहीं बल्कि उनकी दत्तक (गोद ली हुई) पुत्री ने अपने बॉयफ्रेंड और उसके दोस्तों के साथ मिलकर हत्या करने के बाद शव को छोपड़ी के पीछे कंबल में छिपा दिया. लाश से जब बदबू आने लगी तो बेटी ने लाश पर परफ्यूम डाल दिया. हत्या का राज का खुलासा होने के बाद पुलिस ने नाबालिग उसकी बेटी के साथ कुल 3 लोगो को गिरफ्तार किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 17, 2021 05:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

