देश

मध्य प्रदेश: सिरफिरे व्यक्ति ने घर में घुसकर दंपति की चाकु से गोदकर की हत्या, फिर खुद भी खाया जहर

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में एक सिरफिरे ने गुरुवार की सुबह घर में घुसकर दंपति की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी.

मध्य प्रदेश: सिरफिरे व्यक्ति ने घर में घुसकर दंपति की चाकु से गोदकर की हत्या, फिर खुद भी खाया जहर
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

कटनी: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कटनी जिले में एक सिरफिरे ने गुरुवार की सुबह घर में घुसकर दंपति की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी. दंपति का बेटा गंभीर रूप से घायल है. वारदात के बाद आरोपी ने जहर खा लिया, दोनों का उपचार जारी है. पुलिस अधीक्षक मिथिलेश शुक्ला ने संवाददाताओं को बताया कि रीठी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बकलेहटा में गुरुवार की सुबह जागेश्वर लोधी सुबह पांच बजे जब सोकर उठा और घर का दरवाजा खोला तो वहां पहले से ही घात लगाकर बैठे प्रशांत जैन ने उस पर चाकू से हमला कर दिया.

जागेश्वर लोधी की चीख सुनकर पत्नी गीताबाई बचाव के लिए दौड़ी, तभी गीताबाई पर भी उसने चाकू से प्रहार शुरू कर दिया. इसके बाद दंपति के चिल्लाने की आवाज सुनकर बेटा हरिशंकर भी बचाव के लिए दौड़ा. तभी प्रशांत ने उस पर भी जानलेवा हमला कर दिया और वहां से फरार हो गया.

यह भी पढ़ें- स्कूली छात्राओं ने रची मासूम बच्चों की हत्या की खतरनाक साजिश, मर्डर कर खून पीने की थी योजना

इस वारदात में जागेश्वर और गीता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल है. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शुक्ला ने बताया कि आरोपी प्रशांत जैन ने दोनों लोगों की हत्या करने के बाद जहर खा लिया है. पुलिस ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार जारी है. वारदात में घायल बेटा हरिशंकर का भी उपचार कटनी जिला अस्पताल में जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 29, 2018 08:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).