देश

Madhya Pradesh: श्योपुर में मां की हत्या कर शव को दीवार में चुनवाया

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक बेटे ने संपत्ति के लालच में अपनी विधवा मां की हत्या कर दी और शव को दीवार में चुनवा दिया.

Madhya Pradesh: श्योपुर में मां की हत्या कर शव को दीवार में चुनवाया
(Photo : X)

श्योपुर, 9 मई : मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक बेटे ने संपत्ति के लालच में अपनी विधवा मां की हत्या कर दी और शव को दीवार में चुनवा दिया.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के एक युवक ने छह मई को अपनी मां के लापता होने की शिकायत कराई थी. पुलिस ने मामले की जांच की और शिकायतकर्ता बेटे से ही पूछताछ की तो मामला खुल गया. पुलिस के मुताबिक आरोपी दीपक से बुधवार की रात शक के आधार पर पूछताछ की गई. शुरू में वह पुलिस को गुमराह करता रहा लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने मां की हत्या की बात स्वीकार की. यह भी पढ़ें : Giriraj Singh on Congress: हिंदुओं की घटती आबादी कांग्रेस की तुष्टीकरण का नतीजा

मां के साथ उसने दरिंदगी क्यों की, इस बात का भी खुलासा हो गया है. उसने जायदाद के लालच में मां की हत्या की और उसके बाद शव को दीवार में चुनवा दिया. बेटे ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. पुलिस शव को बरामद करने की कोशिश में लगी है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2024 12:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).