देश

Madhya Pradesh: पड़ोसन के प्यार में शराबी पति ने पत्नी को जमकर पीटा, कहा- घर से निकल जा तुझे अब नहीं रखूंगा

मध्य प्रदेश के खंडवा से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया. यहां एक शराबी पति (Husband) ने पड़ोसन के प्यार में इस कदर दीवाना हो गया की शनिवार की रात पत्नी (Wife) को जमकर पीटा. पिटाई से जब दिल नहीं भरा तो उसे भला बुरा कहते हुए कहा कि तू घर से निकल जा, तुझे नहीं रखूंगा. मैं पड़ोस में रहने वाली अज्जूबाई के साथ रहूंगा.

Madhya Pradesh: पड़ोसन के प्यार में शराबी पति ने पत्नी को जमकर पीटा, कहा- घर से निकल जा तुझे अब नहीं रखूंगा
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

भोपाल: मध्य प्रदेश के खंडवा से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया. यहां एक शराबी पति (Husband) ने पड़ोसन के प्यार में इस कदर दीवाना हो गया की शनिवार की रात पत्नी (Wife) को जमकर पीटा. पिटाई से जब दिल नहीं भरा तो उसे भला बुरा कहते हुए कहा कि तू घर से निकल जा, तुझे नहीं रखूंगा. मैं पड़ोस में रहने वाली अज्जूबाई के साथ रहूंगा. पति के पिटाई के बाद महिला कोतवाली पहुंची और पति के साथ-साथ पड़ोसन अज्जूबाई के खिलाफ भी केस दर्ज कराया. पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा कि पति और पड़ोसन ने मिलकर शनिवार-रविवार रात करीब दो बजे  पिटाई करने के बाद जान से मारने की धमकी दी.

पुलिस के अनुसार मामला भगतसिंह चौक का है. यहां रहने वाली महिला जिसका नाम रूपाली मनीष वर्मा हैं. रुपाली के शिकायत पर पुलिस ने उसके पति मनीष वर्मा और उसके पड़ोस में रहने वाली अज्जूबाई वर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी शराब पीने का आदि है. वह बीमार भी रहता है. उसका हर दिन पत्नी से किसी न किसी बात पर झगड़ा होता है.  शनिवार की रात को भी उसने पड़ोसन अज्जूबाई के साथ मिलकर पत्नी रुपाली के साथ मारपीट की. यह भी पढ़े: Delhi: पति ने बच्चों के सामने की पत्नी की पिटाई, महिला ने साड़ी से गला घोंटकर मारा

पुलिस ने महिला के शिकायत पर पुलिस ने उसके  पति और पड़ोसन अज्जूबाई वर्मा के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 34 भादवि के तहत केस दर्ज किया गया है. इन धाराओं के तहत आरोपी जांच में दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ जुर्माना लगाने के साथ ही उसे जेल भी हो सकती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 07, 2021 09:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).