देश

MP Shocking: लिव-इन पार्टनर ने शादी का झांसा देकर किया रेप, Rose Day पर पीड़िता को घर से निकाला

पुलिस के मुताबिक लड़की का गांव के ही सीताराम से अफेयर चल रहा था. दोनों के बीच पिछले 7 सालों से संबंध थे. 21 वर्षीय पीड़िता का आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी ने उसका शारीरिक शोषण किया है.

MP Shocking: लिव-इन पार्टनर ने शादी का झांसा देकर किया रेप, Rose Day पर पीड़िता को घर से निकाला
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo credit: File Photo)

मध्य प्रदेश, 14 फरवरी: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के धार (Dhar)जिले में पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ रेप (Rape) का मुकदमा दर्ज किया है. आरोपी लड़की के साथ लिव-इन (Live-in) में रहता था. वैलेंटाइन वीक के पहले दिन रोज डे पर आरोपी ने लड़की को घर से निकाल दिया. दोनों करीब दस महीनों से साथ रह रहे थे. 21 वर्षीय पीड़िता  का आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी ने उसका शारीरिक शोषण किया है. लड़की की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. बलात्कार का ये मामला बाग थाना इलाके का है. Vadodara Shocking: शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस के मुताबिक लड़की का गांव के ही सीताराम से अफेयर चल रहा था. दोनों के बीच पिछले 7 सालों से संबंध थे. लड़की गांव से पढ़ाई करने बाग पहुंची. पीड़िता कि मुताबिक सीताराम ने उसे 10 मई 2021 की रात को फोन करके अपने कमरे पर बुलाया.  शादी का झांसा झांसा देकर उसने पीड़िता का रेप किया.

रेप के बाद आरोपी सीताराम पीड़िता को लेकर कुक्षी चल गया. कुक्षी में आरोपी ने लड़की को दस महीने तक अपने साथ रखा और शादी के नाम पर शारीरिक शोषण करता रहा. वैलेंटाइन वीक के पहले दिन लड़की ने आरोपी से शादी की बात कही, जिसके बाद उसने शादी से इनकार कर दिया और पीड़िता को घर से निकाल दिया.

घर से निकाले जाने के बाद पीड़िता अपनी बहन के पास पहुंची और उसने बहन को आपबीती सुनाई. युवती के बहन और परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया. फिलहाल आरोपी फरार चल रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और ओरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 14, 2022 03:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).