देश

COVID-19: मध्यप्रदेश में फूटा कोरोना का बम, बीते 24 घंटे में आए 222 नए मामले

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण एक बार फिर तेजी से फैल रहा है और मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। राज्य में बीते चौबीस घंटों में कोरोना के 222 नए मामले सामने आए हैं. मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बताया है कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 222 नए केस आए हैं

COVID-19: मध्यप्रदेश में फूटा कोरोना का बम, बीते 24 घंटे में आए 222  नए मामले
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

भोपाल: मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना (COVID-19) संक्रमण एक बार फिर तेजी से फैल रहा है और मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। राज्य में बीते चौबीस घंटों में कोरोना के 222 नए मामले सामने आए हैं. मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बताया है कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 222 नए केस आए हैं. वहीं 56 मरीज स्वस्थ होकर घरों को गए हैं. वर्तमान में प्रदेश में 774 एक्टिव केस हैं.

गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने बताया कि वर्तमान में कोरोना की संक्रमण दर 0.36 प्रतिशत और रिकवरी रेट 98.65 फीसदी है. ज्ञात हो कि राज्य में बीते रोज 151 नए मरीज सामने आए थे. यह भी पढ़े: VID-19: देश में कोविड-19 के 79.32 फीसदी नए मामले दस राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के- स्वास्थ्य मंत्रालय

राज्य में कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है इससे सरकार भी चिंतित है और उसने तीसरी लहर से निपटने के इंतजाम तेज कर दिए हैं। इसके साथ ही राज्य में मुख्यमंत्री कोविड-19 योजना में निजी अस्पतालों का अनुभव 31 मार्च तक के लिए बढ़ाया गया है। अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट को क्रियाशील भी करना शुरू कर दिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2022 01:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).