कोरोना पॉजिटिव सीएम शिवराज सिंह चौहान कैबिनेट की वर्चुअल मीटिंग में बोलें, अस्पताल में खुद धो रहा हूं कपड़े
किसी राज्य का मुख्यमंत्री खुद अपने कपड़े धो सकता है, यह सुनकर थोड़ा अचरज लग सकता है, मगर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती हैं और वहां अपने कपड़े खुद धोते हैं.
भोपाल: किसी राज्य का मुख्यमंत्री खुद अपने कपड़े धो सकता है, यह सुनकर थोड़ा अचरज लग सकता है, मगर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती हैं और वहां अपने कपड़े खुद धोते हैं. मुख्यमंत्री चौहान की शनिवार को कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उनका इलाज राजधानी के कोविड सेंटर बनाए गए चिरायु अस्पताल में चल रहा है। चौहान ने मंगलवार को कैबिनेट की वर्चुअल बैठक ली.
इस दौरान उन्होंने अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के बीच अस्पताल में बिताए तीन दिनों के अनुभवों का जिक्र किया और बताया कि वे कोरोना पॉजिटिव हैं, इसलिए खुद चाय बनाते हैं और अपने कपड़े भी खुद धोते हैं, क्योंकि कोविड मरीज के कपड़े स्वस्थ व्यक्ति को धोने नहीं दे सकते. उन्होंने बताया कि उन्हें बुखार नहीं आ रहा है, खांसी भी नियंत्रण में है और संक्रमण समाप्ति की तरफ है. यह भी पढ़े: मध्य प्रदेश: कोरोना पॉजिटिव सीएम शिवराज सिंह चौहान की वर्चुअल कैबिनेट मीटिंग, सेहत में हो रहा है सुधार
उन्होंने अपने कपड़े धोने से हुए फायदे का जिक्र करते हुए कहा, "कुछ समय पहले मेरे हाथ का ऑपरेशन हुआ था. फिजियोथेरेपी बहुत कराई, फिर भी मुट्ठी पूरी तरह से बंद नहीं होती थी। कपड़ा धोने से अब बिना फिजियोथेरेपी के मुट्ठी बंद होने लगी है। इसलिए लगता है कि हमें छोटे-मोटे काम खुद करते रहना चाहिए. चौहान ने आमजन से अपील की है कि वे बीमारी के लक्षण नजर आने पर जांच कराएं। छुपाएं नहीं, क्योंकि यह लाइलाज बीमारी नहीं है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2020 05:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

