Madhya Pradesh: रीवा में दुष्कर्म के आरोपी महंत के पुश्तैनी मकान पर चला बुलडोजर
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के सर्किट हाउस में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी कथावाचक महंत सीताराम दास महाराज के पुश्तैनी मकान को बुलडोजर चलाकर ढहा दिया गया. ज्ञात हो कि बीते दिनों सीताराम दास ने यहां के राजनिवास सर्किट हाउस में एक नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाया था.
रीवा, 1 अप्रैल : मध्य प्रदेश के रीवा जिले के सर्किट हाउस में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी कथावाचक महंत सीताराम दास महाराज के पुश्तैनी मकान को बुलडोजर चलाकर ढहा दिया गया. ज्ञात हो कि बीते दिनों सीताराम दास ने यहां के राजनिवास सर्किट हाउस में एक नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाया था. उसके बाद वह फरार हो गया था. आरोपी को सिंगरौली से गिरफ्तार किया गया. वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सख्त कार्रवाई की हिदायत दी थी.
मिली जानकारी के अनुसार गुढ़वा में आरोपी सीताराम का पुश्तैनी मकान है, उस मकान पर प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया है. यह सीताराम का पुश्तैनी मकान था और यहां वह रहा भी है. आरोपी के खिलाफ पुलिस का रवैया भी सख्त है, उसे पुलिस थाने से न्यायालय तक पैदल तेज धूप में ले जाया गया था. यह भी पढ़ें : Bihar: पेट्रोल महंगा हुआ तो घोड़े पर बैठकर बिजली बिल वसूल रहा ये कर्मचारी, देखिए Video
इस आरोपी को देखने के लिए सड़क पर लोग काफी संख्या में इकट्ठे हो गए थे तो बड़ी संख्या में लोग आरोपी को फांसी की सजा दिए जाने की मांग करते हुए नारे भी लगा रहे थे. ज्ञात हेा कि राज्य में इससे पहले भी दुष्कर्म के आरेापियों के आशियानों पर प्रशासन को बुलडोजर चल चुका है. मुख्यमंत्री चौहान बेटियों की सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाने के प्रशासन को निर्देश दे चुके है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2022 01:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

