MP Vultures Population: मध्य प्रदेश देश में सबसे अधिक गिद्धों वाला राज्य बना, संख्या 13 हजार के करीब पहुंची
मध्य प्रदेश में तेजी से गिद्धों की संख्या बढ़ रही है, वन विभाग द्वारा वर्ष 2025 में प्रदेश स्तर पर गिद्धों की गणना के अनुसार, प्रदेश में गिद्धों की संख्या बढ़कर 12,981 हो गई है, जिसके बाद मध्य प्रदेश देश में सबसे अधिक गिद्धों वाला राज्य बन गया है
MP Vultures Population: मध्य प्रदेश में तेजी से गिद्धों की संख्या बढ़ रही है, वन विभाग द्वारा वर्ष 2025 में प्रदेश स्तर पर गिद्धों की गणना के अनुसार, प्रदेश में गिद्धों की संख्या बढ़कर 12,981 हो गई है, जिसके बाद मध्य प्रदेश देश में सबसे अधिक गिद्धों वाला राज्य बन गया है। जानकारी के अनुसार, पहले चरण में 17, 18 और 19 फरवरी 2025 को वन विभाग के 16 वृत्त, 64 डिवीजन और 9 संरक्षित क्षेत्रों में गिद्ध गणना की गई थी,
ऐसे हुई गणना
गिद्ध गणना का कार्य वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, डब्ल्यूआईआई भोपाल के प्रतिभागियों, स्वयंसेवकों और फोटोग्राफरों द्वारा किया गया. गिद्धों की गणना में घोंसलों के आसपास बैठे गिद्धों और उनके नवजातों की गणना के दौरान इस बात का ध्यान रखा गया कि केवल आवास स्थलों पर बैठे हुए गिद्धों को ही गिना गया है. डाटा संकलन का कार्य वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल में किया गया. यह भी पढ़े: जब दो शेरों, चार गिद्धों, एक लकड़बग्घे और जिराफ का हुआ सामना-सामना, Viral Video में देखें क्या हुआ इस मुठभेड़ का अंजाम
मध्यप्रदेश देश में सबसे अधिक गिद्धों वाला राज्य
प्रदेश में वर्ष 2024-25 की गणना में गिद्धों की संख्या 12 हजार से अधिक
प्रदेश में गिद्ध संरक्षण के लिये किये जा रहे हैं विशेष प्रयास
RM : https://t.co/PIMPi46JCj@DrMohanYadav51 @CMMadhyaPradesh @JansamparkMP @moefcc @PIBBhopal pic.twitter.com/IrwkMHW6Cd
— Department of Forest, MP (@minforestmp) February 21, 2025
पहली बार गणना 2016 में हुई
प्रदेश में गिद्धों की संख्या कितनी है, इसकी पहली गणना 2016 में की गई थी. जिस गणना में प्रदेश में गिद्धों की कुल 7 प्रजातियां पाई जाती हैं, जिनमें से 4 प्रजातियां स्थानीय और 3 प्रजातियां प्रवासी हैं. वन विभाग की तरफ से बताया गया कि गिद्धों की गणना करने के लिए शीत ऋतु का अंतिम समय सबसे उपयुक्त होता है, क्योंकि इस दौरान स्थानीय और प्रवासी गिद्धों की गणना आसानी से की जा सकती है
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2025 10:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

