देश

मध्य प्रदेश: आठ साल की बेटी के बलात्कार के आरोप में पुलिस ने पिता को किया गिरफ्तार

नीमच शहर में एक पिता के अपने ही आठ साल की बेटी के साथ कुकर्म की घटना सामने आई है. शख्स पर आरोपी है कि उसने कई मौकों पर अपनी आठ के साथ यौन उत्पीड़न किया. बच्ची के मेडिकल जांच के बाद बलात्कार की पुष्टि हुई और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया.

मध्य प्रदेश: आठ साल की बेटी के बलात्कार के आरोप में पुलिस ने पिता को किया गिरफ्तार
जांच अधिकारी, (फोटो क्रेडिट्स: ANI)

मध्य प्रदेश: नीमच शहर में एक पिता के अपने ही आठ साल की बेटी के साथ कुकर्म की घटना सामने आई है. शख्स पर आरोप है कि उसने कई मौकों पर अपनी आठ की बच्ची का यौन उत्पीड़न किया. मेडिकल जांच के बाद बच्ची के साथ बलात्कार की पुष्टि हुई और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया. सीएसपी राकेश मोहन शुक्ला के अनुसार उन्हें एक गुमनाम फोन आया था. चाइल्ड काउंसलर के बच्ची से पूछताछ के बाद उसने बताया कि 3 साल पहले उसकी मां उन्हें छोड़कर चली गई, तबसे वो अपने पिता के साथ रह रही है. बच्ची के पिता एक मजदूर हैं और रात में शराब पीने के बाद उसका बलात्कार करता है. बच्ची की शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है.

ये घटना पुलिस के सामने तब आई जब उन्हें इस बारे में एक बेनाम कॉल आई, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने पीड़ित बच्ची की तलाश शुरू कर दी, दो दिन बाद पुलिस को बच्ची अपने घर पर मिली. ये बात पुलिस ऑफिसर राकेश मोहन शुक्ला ने एएनआई को बताई. पेशे से मजदूर आरोपी का नाम रमेश देवड़ा है, पुलिस ने उसके खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है. जज ने मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल नियुक्त किया है.

यह भी पढ़ें: मुंबई में 6 साल की बच्ची के साथ रेप, पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट

कुछ दिनों पहले इंदौर में एक चार साल की बच्ची के साथ बलात्कार का मामला सामने आया था. 28 वर्षीय अंकित विजयवर्गीय नाम के आरोपी ने अपने मां बाप के साथ ब्रिज के नीचे सो रही बच्ची को उठा लिया और महू में सुमसान जगह पर ले जाकर उसका रेप किया. बच्ची के रोने पर आरोपी ने उसकी बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 14, 2019 02:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).