मध्य प्रदेश में 55 साल के बुजुर्ग की हत्या, चारपाई पर बैठने को लेकर युवक के साथ हुआ था विवाद
मध्य प्रदेश के सिंगरौली से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 55 वर्षीय के बुर्जुग के साथ चारपाई पर बैठने को लेकर एक युवक के साथ मामूली सी बात पर विवाद हुआ
भोपाल: मध्य प्रदेश के सिंगरौली (Singrauli) से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 55 वर्षीय के बुर्जुग के साथ चारपाई पर बैठने को लेकर एक युवक के साथ मामूली सी बात पर विवाद हुआ. विवाद बढ़ जाने के बाद युवक ने बुजुर्ग को लाठी डंडों से पिटाई के बाद चाकू मारकर हत्या कर दी. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया हैं. मृतक का नाम कैरा सिंह गोड़ है. वहीं गिरफ्तार आरोपी का नाम फूल सिंह है.
सिंगरौली पुलिस के अनुसार मृतक कैरा सिंह गोड़ नौगई बाजार में तंबाकू लेने के एक दुकान पर गया. लेकिन दुकान का मालिक कैरा सिंह दुकानदार न होने के कारण वह वहां पर पड़े एक चारपाई पर बैठकर उसके आने का इंतेजार करने लगा. इस बीच फूल सिंह नाम का युवक वहां आ पहुंचा और उसने बुजुर्ग को चारपाई से उठाने लगा. इस पर बुजुर्ग ने चारपाई से उठने से जब मना कर दिया तो आरोपी ने कैरा सिंह गोड़ को लाठी डंडे से पीटने लगा. इसके बाद उसने चाकू से हमला कर मार डाला. यह भी पढ़े: UP: गोरखपुर में लाठी-डडों से पीटकर बुजुर्ग की हत्या, पति-पत्नी सहित 5 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
हालांकि विवाद बढ़ने के बाद बुजुर्ग की आवाज सुनकर मृतक के लड़के और अन्य लोगों ने पहुंचकर बीच बचाव करने पहुंचे. लेकिन तब तक आरोपी मृतक के चेहरे पर चाकृू से कई वार कर कर दिया. जिसमें बुजुर्ग की मौत हो गई. वहीं गिरफ्तारी की डर से वह वहां से फरार हो गया. लेकिन चितरंगी पुलिस के अनुसार आरोपी को फिलहाल गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2022 06:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

