Ludhiana Shocker: मां ने नहीं बनाई पसंद की सब्‍जी, बेटे ने पहले डंडे से पीटा फिर छत से दिया धक्‍का; हुई मौत

पंजाब के लुधियाना से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां एक बेटे पर मां की हत्‍या करने का आरोप लगा है. सनसनीखेज वारदात से हर कोई हैरान है. हत्‍या करने की वजह आपको भी चौंका देगी. दरअसल एक बेटे ने अपनी मां की जान इसलिए ले ली क्यों कि उसकी मां ने उसका पसंदीदा खाना नहीं बनाया था.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit : Pixabay)

पंजाब के लुधियाना से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां एक बेटे पर मां की हत्‍या करने का आरोप लगा है. सनसनीखेज वारदात से हर कोई हैरान है. हत्‍या करने की वजह आपको भी चौंका देगी. दरअसल एक बेटे ने अपनी मां की जान इसलिए ले ली क्यों कि उसकी मां ने उसका पसंदीदा खाना नहीं बनाया था. दरअसल मां ने लौकी की सब्‍जी बनाई थी जो बेटे को बिल्‍कुल भी पसंद नहीं था. आरोपी ने दूसरी सब्‍जी बनाने को कहा तो मां ने इनकार कर दिया. इससे गुस्‍साए बेटे ने पहले अपनी बुजुर्ग मां को डंडे से पीटना शुरू कर दिया. इस बीच, उनके पिता उन्‍हें बचाने आए तो उनके साथ भी मारपीट की. पंजाब में पत्नी व चार लोगों को जिंदा जलाने के बाद व्यक्ति ने आत्महत्या की.

टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी की पहचान सुरिंदर सिंह उर्फ टिंकू (26) के रूप में हुई है. टिंकू ने कथित तौर पर अपनी मां पर डंडे से हमला किया. जब उसके पिता गुरनाम सिंह ने बीच में आने की कोशिश की तो उसने उन पर भी हमला किया. इतने से भी मन नहीं भरा तो आरोपी ने मां को फर्स्‍ट फ्लोर से धक्‍का दे दिया. पीड़िता की पहचान चरणजीत कौर के रूप में हुई. इस घटना में महिला बुरी तरह से घायल हो गईं. उन्‍हें अस्‍पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

आरोपी के पिता के अनुसार, टिंकू बेहद गुस्सैल स्वभाव वाला था और वह छोटी-छोटी बातों पर उनके साथ बहस करता था और बेरोजगार था. टिंकू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी शुरू कर दी गई है.

आरोपी के चचेरे भाई ने बताया कि यह सोमवार दोपहर की घटना है. उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि टिंकू बेरोजगार और गुस्सैल है. वह अपने गुस्से के कारण वह लंबे समय तक एक ही स्थान पर काम करने में असफल रहा. आरोपी दो भाइयों में सबसे छोटा है.

Share Now

संबंधित खबरें

Priyanka Purohit Video: देवकृष्ण पुरोहित हत्याकांड में बड़ा खुलासा, काले रंग को लेकर प्रियंका करती थी पति का अपमान, अवैध संबंध के चलते सुपारी देकर कराई हत्या

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Scorecard: मुल्लांपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 220 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Live Score Update: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट