देश

Lucknow: बंथरा में पुलिस मुठभेड़, नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का इनामी आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में थाना बंथरा पुलिस और सर्विलांस सेल दक्षिणी जोन लखनऊ की संयुक्त टीम ने गुरुवार देर रात को नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे 25,000 रुपए के इनामी अपराधी राजेंद्र कुमार को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया यह मामला 11 अक्टूबर को सामने आया था, जब शाम करीब 5 बजे थाना बंथरा क्षेत्र में कुछ व्यक्तियों द्वारा एक नाबालिग दलित बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म की सूचना मिली थी.

Lucknow: बंथरा में पुलिस मुठभेड़, नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का इनामी आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ, 17 अक्टूबर : उत्तर प्रदेश के लखनऊ (Lucknow) में थाना बंथरा पुलिस और सर्विलांस सेल दक्षिणी जोन लखनऊ की संयुक्त टीम ने गुरुवार देर रात को नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म (Gang Rape) के मामले में फरार चल रहे 25,000 रुपए के इनामी अपराधी राजेंद्र कुमार को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया यह मामला 11 अक्टूबर को सामने आया था, जब शाम करीब 5 बजे थाना बंथरा क्षेत्र में कुछ व्यक्तियों द्वारा एक नाबालिग दलित बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म की सूचना मिली थी. इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना बंथरा में नामजद अभियुक्तों के खिलाफ बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) एवं पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया.

पुलिस टीम को गुरुवार देर रात थाना बंथरा और सर्विलांस सेल दक्षिणी जोन की पुलिस टीम हरौनी चौकी क्षेत्रांतर्गत भटगांव पांडे से हुल्लासखेड़ा मार्ग पर चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान भटगांव की तरफ से आ रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को जब पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया, तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें वांछित अभियुक्त के पैर में गोली लगी. उसकी पहचान राजेंद्र कुमार उर्फ बाबू कुशवाह निवासी ग्राम हरौनी, थाना बंथरा के रूप में हुई. यह अभियुक्त सामूहिक दुष्कर्म के मामले में वांछित था और इस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था. यह भी पढ़ें : हद हो गई! परीक्षा से बचने के लिए छात्रों ने प्रिंसिपल की मौत की झूठी खबर फैलाई, प्रधानाचार्य के घर आने लगे शोक संदेश

घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी सरोजनीनगर भेजा गया है. गिरफ्तार अभियुक्त राजेंद्र कुमार उर्फ बाबू कुशवाह का पुराना आपराधिक इतिहास भी है, जिसमें चोरी और जुआ अधिनियम के मामले दर्ज हैं. पुलिस ने उसके पास से 01 अदद तमंचा 315 बोर, 01 अदद जिंदा कारतूस और 02 अदद खोखा कारतूस बरामद किए हैं. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. इससे पहले पुलिस ने 12 अक्टूबर को अभियुक्त ललित कश्यप को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया और इसके साथ ही उसी दिन अभियुक्त मेराज को गिरफ्तार कर लिया था. दोनों ही आरोपी ग्राम हरौनी, थाना बंथरा के निवासी हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2025 11:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).